फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके घर का कूड़ा उठाया जा चुका है...अब आएगा ये मैसेज, जानिए क्या है ये योजना

Wed, 16 Oct 2019 12:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Oct 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam distributes radio frequency reader to sanitary supervisors
कूड़ा-कचरे से भरे कूड़ेदान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहर के 100 में से 52 वार्डों के 99,450 घरों में बुधवार से जब भी कूड़ा उठाया जाएगा तो घर के मालिक के मोबाइल पर मैसेज आएगा कि कूड़ा उठाया जा चुका है। घर से कूड़ा उठाने गई टीम गेट पर लगे आरएफआईडी टैग को रेडियो फ्रीक्वेंसी रीडर से स्कैन करेगी। स्कैन करते ही एक मैसेज मोबाइल पर और दूसरा नगर निगम के मोबाइल एप पर आ जाएगा।
Nagar Nigam distributes radio frequency reader to sanitary supervisors
निगम ने आरएफआईडी रीडर सेनेटरी सुपरवाइजरों को बांटे - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर और कर्मचारियों को 305 आरएफआईडी रीडर बांटे हैं, जिनका इस्तेमाल बुधवार से शुरू हुआ। इससे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में हो रही गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने अपर नगर आयुक्त केबी सिंह, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी के साथ नगर निगम सदन कक्ष में सेनेटरी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों को आरएफआईडी टैग को स्कैन करने की ट्रेनिंग दी। इसके बाद रीडर टीम को दिए गए। हर रीडर से 800 घरों के टैग स्कैन किए जाएंगे।
Nagar Nigam distributes radio frequency reader to sanitary supervisors
अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
हम शहर को डलावघर और डस्टबिन से मुक्त करने जा रहे हैं। घर से कूड़ा उठे, इसलिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कूड़ा घर से लिया गया या नहीं, इसका ब्योरा अब उपलब्ध होगा। शहर के सभी 3.50 लाख घरों के गेट पर स्मार्ट टैग लगाया जा रहा है, जिसे कूड़ा कलेक्शन के बाद सीवर और गृहकर से भी जोड़ा जाएगा। -अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagar Nigam distributes radio frequency reader to sanitary supervisors
रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग को रीडर के जरिए स्कैन करने की प्रक्रिया समझाते हुए पर्यावरण अभियंता राजीव राठी - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के तहत घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए घर के बाहर आरएफआईडी टैग लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि यदि यह टैग टूटा तो दोबारा लगवाने के लिए लोगों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हर श्रेणी के घर, व्यावसायिक भवन के लिए कूड़ा उठाने की दर तय है।
विज्ञापन
Nagar Nigam distributes radio frequency reader to sanitary supervisors
आगरा नगर निगम
दिवाली के बाद गीले कूड़े की प्रोसेसिंग कर खाद बनाने वाला 300 मीट्रिक टन क्षमता का एक और प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर बन चुके इस प्लांट के बाद घर से जो कूड़ा एकत्र किया जाएगा वह शहर में मौजूद ट्रांसफर स्टेशनों से सीधे कुबेरपुर पहुंचाया जाएगा। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के मुताबिक छह जगहों पर सूखे कूड़े की प्रोसेसिंग हो रही है, जबकि चार जगह 35 मीट्रिक टन गीले कूड़े से खाद बनाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed