फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पालकी में पवित्र श्रीगुरुग्रंथ साहिब, बरसते फूल...सतनाम वाहेगुुरु की गूंज; प्राचीन युद्धकला का प्रदर्शन

Mon, 06 Jan 2025 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 02:56 PM IST
सार

श्रीगुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा माईथान से नगर कीर्तन निकला। इस दौरान जो बोले सो निहाल... सतश्री अकाल के जयकारे लगे। जगह-जगह स्वागत हुआ। 
 

विज्ञापन
Nagar Kirtan started from Gurdwara Maithan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Govind Singh
Nagar Kirtan - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पालकी में पवित्र श्रीगुरुग्रंथ साहिब, सिर पर सजी केसरिया पगड़ी और मुख पर सतनाम वाहेगुरु...। इसी भव्य रूप से श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय संस्था श्रीगुरु सिंह सभा ने नगर कीर्तन निकला। जो बोले सो निहाल, वाहेगुरु जी का खालसा-वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारों से गलियां गूंज उठीं। सर्वधर्म के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाए। समापन पर गुरुद्वारा केहर सिंह बालूगंज में भी स्वागत किया गया।


मुख्य ग्रंथी अजायब सिंह टीटू ने अरदास की, इसके बाद नगर कीर्तन शुरू हुआ। अलौकिक उपाध्याय और प्रीति उपाध्याय ने श्रीगुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप को पालकी तक पहुंचाया। सबसे आगे 21 घोड़ों पर युवा सवार थे, पालकी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। संगत पानी का छिड़काव और झाडू लगाते चल रहे थे।
Nagar Kirtan started from Gurdwara Maithan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Govind Singh
Nagar Kirtan - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटिया चौराहा, सेव का बाजार, फव्वारा चौराहा, छीपीटोला होते हुए संत बाबा केहर सिंह गुरुद्वारा बालूगंज पर प्रधान इंदरजीत सिंह गुजराल, राजिंदर सिंह मिट्ठू, अमरजीत सिंह सेठी, मनमोहन सिंह ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में आगरा समेत फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, भरतपुर के 29 गुरुद्वारों के जत्थेदार शामिल हुए।
 
Nagar Kirtan started from Gurdwara Maithan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Govind Singh
Nagar Kirtan - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राचीन युद्धकला का किया प्रदर्शन
नगर कीर्तन का एक मुख्य आकर्षण गतका रहा। संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवानों ने प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। 10 फीट की तलवार, चक्र, कांटेदार गोला, खंजर, भाला, अग्निचक्र, लाठी-तीरकमान के साथ करतब देख लोग अचंभित हो गए। कोहनी पर रखे नारियल को हथौड़े से फोड़ा तो लोग दांतों तले अंगुली दबा लिए। बच्चों से बुजुर्ग तक ने युद्ध कौशल दिखाया। इसकी तैयारी संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में हुई। जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौलिया ने सिपाहियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagar Kirtan started from Gurdwara Maithan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Govind Singh
Nagar Kirtan - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर कीर्तन यात्रा की 20 से अधिक झांकी भी शामिल रहीं। इसमें श्रीगुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादे, सिख धर्म के गुरुओं, तितली वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इनको निहारते हुए लोग फोटो और सेल्फी खींच रहे थे। स्वच्छता, जल संरक्षण समेत सामाजिक दायित्वों का महत्व भी बताया गया।


 
विज्ञापन
Nagar Kirtan started from Gurdwara Maithan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Govind Singh
Nagar Kirtan - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्वधर्म के लोगों ने किया स्वागत
नगर कीर्तन का आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फूल बरसाकर स्वागत किया। इसमें विभाग प्रचारक आनंद, सुनील दीक्षित, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिक्की ओबराय, अनूप वर्मा, मुकुल गुलजार रहे। भारतीय मुस्लिम परिषद, उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी, ऑल इंडिया मुस्लिम इतिहाद कमेटी समेत अन्य मुस्लिम संगठनों ने भी स्वागत किया। इसमें इरफान सलीम, समी अगाई, नासिर अली, जीशान शमशी आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed