धर्म और अधर्म का युद्ध, कुरुक्षेत्र की रणभूमि और महाभारत का चक्रव्यूह। सात महारथियों के बीच फंसा अकेला अभिमन्यु। चहुंओर रक्तपात और गूंजती गदा, तलवार व गांडीव की टंकार। रविवार को यह नजारा था सूरसदन में, जहां टीवी धारावाहिक महाभारत में कृष्ण की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने महानाट्य चक्रव्यूह का मंचन किया। उन्होंने समझाया कि जीवन के चक्रव्यूह में फंसे हम सब अभिमन्यु की तरह हैं, हमें अपना कर्म करना चाहिए।
नाटक के माध्यम से योगेश्वर श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे नीतीश ने पौरुष का संदेश दिया। जिस चक्रव्यूह में अभिमन्यु मारा गया। उसके सात द्वार, जीवन के सात दोष के रूप में बताए। जिन्हें हम काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार आदि कहते हैं। इसी के चक्रव्यूह में हम सभी अभिमन्यु की तरह फंसे हुए हैं। इससे निकलने के लिए ही कर्म का संदेश है।
2 of 5
महानाट्य चक्रव्यूह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने समझाया कि जिस तरह अभिमन्यु ने अपना कर्म किया, उसी तरह हमें भी अपना कर्म करना चाहिए। नाटक में वाणों की शैया पर लेटे भीष्म पितामह की आह गूंजी। तो अभिमन्यु के रणकौशल पर वाह-वाह भी। 16 वर्ष के अभिमन्यु की मृत्यु पर पत्नी उत्तरा और मां सुभद्रा के रुदन से दर्शकों की आंखें भीग गईं।
3 of 5
महानाट्य चक्रव्यूह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युधिष्ठिर का धर्म, पुत्र मोह में व्याकुल अर्जुन का क्रोध और भीम की प्रतिभा और कृष्ण के उपदेशों से तन-मन झंकृत हो उठा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से हरिद्वार में मां गंगा घाट पर कुष्ठ रोगियों के लिए समर्पित इस नाटक में महाभारत के असाधारण योद्धा अभिमन्यु के जीवन चरित्र का मंचन हुआ।
4 of 5
महानाट्य चक्रव्यूह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाटक की प्रस्तुति से पहले दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम ने बताया कि मिशन के चार आयाम चिकित्सा, शिक्षा, अन्न और अध्यात्म हैं। डॉ. प्रमोद शर्मा, संजय चतुर्वेदी, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सांसद राजकुमार चाहर, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, संजीव माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, पूरन डावर, गोपाल गुप्ता, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, धन कुमार जैन, प्रमोद सारस्वत, सोम कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।
5 of 5
महानाट्य चक्रव्यूह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन संस्थाओं का हुआ सम्मान
सूरसदन में लोकहितम ब्लड बैंक, क्षेत्र बजाजा कमेटी, लोक स्वाभिमान फाउंडेशन, सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, हेल्प आगरा, भारतीय शिक्षा समिति, सृजन फाउंडेशन, एक पहल, समर्पण ब्लड बैंक, विवेकानंद हेल्थ मिशन, श्रीगोशाला समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, संवेदना एक प्रयास आदि को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।