फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम की बलि!: गेरू से लिखा बनियान पर नाम, लाल और पीले रंग की 21 बिंदियां; कत्ल की ऐसी वारदात...कांप गए लोग

Tue, 03 Dec 2024 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 01:59 PM IST
सार

बालक की हत्या में पुलिस की लापरवाही आई सामने। चर्चा ये है कि मासूम की हत्या तंत्र मंत्र के चक्कर में दी गई। उसकी बनियान पर गेरू से नाम लिखा था और आसपास 21 लाल और पीले रंग की बिंदियां लगी हुईं थीं।

विज्ञापन
Sacrificed innocent child: Name written on vest 21 dots of red and yellow colors gruesome murder
मासूम का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा से तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हुए आठ साल के रौनक की हत्या कर दी गई। लेकिन बालक के लापता होने की सूचना के बाद भी हाईटेक तरीके सीखने का दावा करने वाली आगरा कमिश्नरेट पुलिस इस हत्या को रोकने में असफल रही।  पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पुराने ढर्रे पर ही है। राैनक तीन दिन से लापता था। पुलिस घर पहुंची करीब 20 घरों में छानबीन की गई लेकिन शव सोमवार को घर के पीछे गली में पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि पुलिस ठीक से पड़ताल करती तो उसे पहले ही दिन बरामद किया जा सकता था।




जिस कमरे को खोलने से रोका, उसी में मिली बनियान
पिनाहट के नया पुरा निवासी करन सिंह ने किसी से अपनी रंजिश नहीं बताई है। शुक्रवार को बेटे के लापता होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। करन सिंह के घर में बने एक कमरे में ताला लगा था। हालांकि पुलिस ने उस कमरे को नहीं देखा था। पुलिस का दावा है कि परिजन ने उसे खोलने से इन्कार किया था। सोमवार को उसी कमरे में जांच के दौरान बनियान मिली। सीढि़यों और छत पर खून के निशान थे।
Sacrificed innocent child: Name written on vest 21 dots of red and yellow colors gruesome murder
रौनक की बनियान - फोटो : अमर उजाला
बनियान पर गेरू से लिखा था नाम
घर के कमरे में बनियान मिली, जिस पर लाल रंग (गेरू) से रौनक लिखा था। उस पर करीब 20 से 21 बिंदिया लाल और पीले रंग की लगी थीं। घर के जीने की सीढ़ियां सहित छत पर खून के धब्बे मिले। सिलबट्टे पर गेरू लगे मिले और मौके से अन्य साक्ष्य प्राप्त हुए।

 
Sacrificed innocent child: Name written on vest 21 dots of red and yellow colors gruesome murder
बालक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोहल्ले के आसपास रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। घरों की तलाशी ली गई थी। वहीं बालक का शव बोरी में बंद मिलने के बाद पुलिस ने दोबारा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की। कुछ साक्ष्य संकलन भी किए गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sacrificed innocent child: Name written on vest 21 dots of red and yellow colors gruesome murder
मां का हाल बेहाल, पिता भी बेसुध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां का हाल बेहाल, पिता भी बेसुध
करन सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। छोटे भाई रवि कुमार दिल्ली में हलवाई हैं। उनसे छोटा भानु कुमार घर में ही रहता है। वहीं मां मुन्नी देवी साथ में रहती हैं। बेटे राैनक की अपहरण के बाद हत्या की घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मां यशोदा रो-रोकर बेहाल हैं। पिता के भी आंसू नहीं रुक रहे हैं। उनका कहना था कि बेटे के हत्यारे को पुलिस पकड़कर सजा दिलाए। मां बार-बार बेटे को याद कर रही है।

 
विज्ञापन
Sacrificed innocent child: Name written on vest 21 dots of red and yellow colors gruesome murder
सिर पर प्रहार कर हत्या, रात में अंतिम संस्कार पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की 3 ह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर पर प्रहार कर हत्या, रात में अंतिम संस्कार
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की 3 हड्डी टूटी होने की बात सामने आई है। उसके सिर पर प्रहार करके हत्या की गई थी। गले पर भी हल्की चोट है, लेकिन इससे माैत नहीं हो सकती है। उधर, सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो कोहराम मच गया। इस दाैरान पुलिस भी पहुंच गई। रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed