{"_id":"5d42a48c8ebc3e6d1525b074","slug":"monkeys-terror-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के शहर में बंदरों के आतंक से 'पिंजरे में कैद' प्रशासन, लोगों का जीना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के शहर में बंदरों के आतंक से 'पिंजरे में कैद' प्रशासन, लोगों का जीना दुश्वार
Thu, 01 Aug 2019 02:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर लगा लोहे का जाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। किसी का घर में रहना मुश्किल कर दिया है तो किसी का गली से गुजरना। और तो और, दफ्तरों में फाइल दबाकर चलना भी खतरे से खाली नहीं रहा। लोगों को काट जाना, उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करना, ये आम हो गया है। स्थिति यह है कि इनके डर की वजह से कलक्ट्रेट और एसएसपी दफ्तर तक पिंजरे बन गए हैं।
बंदरों से बचने के लिए कलेक्ट्रेट पर लगा चेतावनी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बंदरों का आतंक है। इसके चलते कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में लोहे के जालीदार दरवाजे लगाए गए हैं। इनमें डोर क्लोजर लगवाए गए हैं। ताकि किसी के अंदर आने या बाहर जाने के बाद दरवाजा बंद हो जाए। ऐसा ही कुछ एसएसपी दफ्तर में इंतजाम किए गए हैं। इससे दस्तावेज और कर्मचारी तो सुरक्षित हो गए हैं लेकिन फरियादी अभी भी परेशानी झेल रहे हैं।
कलेक्ट्रेट में बंदर भागता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दफ्तर के मुख्य गेट से लेकर कदम-कदम पर बंदरों के झुंड बैठे रहते हैं। हाथ में लेकर कुछ भी लेकर चलना तो मानो बंदरों को न्योता देने जैसा है। चारों ओर से घेर कर फरियादी पर टूट पड़ते हैं। अब तक कई फरियादियों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों से बचने के लिए कलेक्ट्रेट पर लगा चेतावनी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
इस महीने कलक्ट्रेट में हुई घटनाएं
25 जुलाई: एडीएम सिटी कार्यालय के सामने एक महिला के हाथ से बैग छीन लिया।
19 जुलाई: एसएसपी दफ्तर के सामने एक बुजुर्ग के हाथ से थैला छीन लिया। धक्का लगने से गिरे बुजुर्ग को चोट आई।
17 जुलाई: एसएसपी दफ्तर के सामने फरियाद लेकर आए एक महिला को कई बंदरों ने घेर लिया। उसके पैर में काट लिया।
14 जुलाई: डीएम दफ्तर के सामने दो युवतियों को झपट्टा मारकर गिरा दिया।
10 जुलाई: सदरभट्टी गेट पर एक बुजुर्ग के हाथ से थैला छीनने के प्रयास में उसके हाथ में काट लिया।
7 जुलाई: पानी की टंकी के पास दो बंदरों ने एक युवक को दौड़ा लिया।

बंदरों के हमले से गई व्यक्ति की जान
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के माईथान निवासी हरिशंकर पर बंदरों ने हमला कर दिया। वो पूजा करने के लिए जा रहे थे। जब घर से सीढ़ियां उतर रहे थे। उसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। सीढ़ियों से गिरकर हरिशंकर बुरी तरह घायल हो गए। एसएन में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।