Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Devotees follow a unique tradition at Markandey Rishi Ashram fair

यूपी: पीपल पर फेंकते हैं सात अनाज, फिर लगाई जाती है परिक्रमा; मार्कंडेय ऋषि आश्रम के मेले में अनोखी परंपरा

Tue, 24 Nov 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 01:42 PM IST
सार

मैनपुरी के बिधूना गांव स्थित मार्कंडेय ऋषि आश्रम के मेले में चर्म रोग से मुक्ति की कामना को लेकर श्रद्धालु पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर रहे हैं। यहां लोग चर्म रोग से मुक्ति की कामना लेकर पीपल के पेड़ पर सात तरह के अनाज चढ़ाते हैं।
 

विज्ञापन
Devotees follow a unique tradition at Markandey Rishi Ashram fair
मैनपुरी में अनोखी परंपरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के बिधूना गांव स्थित मार्कंडेय ऋषि आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले में जहां हजारों श्रद्धालु कुंड में स्नान कर भगवान से मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं मेले में एक अनोखी परंपरा भी निभाई जा रही है। इस परंपरा को निभाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष गांव के टीले पर स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मेले के दौरान यहां 10 रुपये में छोटे कुल्हड़ में सात तरह के अनाज भरकर बेचे जाते हैं। श्रद्धालु इन अनाजों को खरीदकर गांव के टीले पर स्थित पीपल के पेड़ पर फेंकते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, जिन परिवारों में चर्म रोग की समस्या होती है, उनके सदस्य इस परंपरा को निभाने यहां पहुंचते हैं। लोगों का विश्वास है कि ऐसा करने से परिवार को चेचक, कोढ़, खाज और खुजली जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


पीपल के पेड़ पर यह परंपरा निभाने पहुंचीं कई महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि उनके परिचितों और जानने वालों के परिवारों में चर्म रोग की समस्या रही है। इस परंपरा के बारे में जानकारी मिलने पर वे अपने परिवार के सदस्यों को इन समस्याओं से निजात दिलाने की कामना लेकर यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के मेले में स्नान और पूजा-अर्चना के साथ निभाई जाने वाली यह परंपरा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed