{"_id":"5e69d83c8ebc3ec75b0b22ae","slug":"triple-murder-case-update-of-husband-wife-and-brother-in-salem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में तिहरा हत्याकांडः पार्टी के बहाने घर आकर की गई थी पति-पत्नी और भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडु में तिहरा हत्याकांडः पार्टी के बहाने घर आकर की गई थी पति-पत्नी और भाई की हत्या
Fri, 13 Mar 2020 10:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
आकाश और वंदना के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के सेलम में आकाश (32), उसकी पत्नी वंदना (30) और चचेरे भाई सनी (17) की हत्या पार्टी के बहाने घर आकर आगरा के ही पांच लोगों ने की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक मुख्य आरोपी अभी फरार है। उधर, बुधवार शाम को एत्माद्दौला के राकेश नगर लाए गए। शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गई।
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
राकेश नगर निवासी आकाश पांच साल से तमिलनाडु में रहकर चांदी की पायल बनाने का काम कर रहा था। वह पत्नी वंदना और आठ माह के बेटे अमृत के साथ रह रहा था। चचेरा भाई सनी भी कुछ दिन पहले उसके साथ चला गया था। सोमवार सुबह तकरीबन चार बजे परिजनों को तमिलनाडु पुलिस ने आकाश, वंदना और सनी की हत्या की जानकारी दी थी।
शव आने के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घरवाले दिल्ली से फ्लाइट से गए। बुधवार को फ्लाइट से शव दिल्ली लाया गया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से शव आगरा लेकर आए। शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी आ गई। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश, वंदना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों को तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि आकाश, वंदना और सनी की हत्या करने के लिए आरोपी घर में पार्टी के बहाने आए। आकाश के ही कारखाने में काम करने वाले पांच आरोपियों ने होली से पहले पार्टी करने को कहा था। इस पर वंदना ने घर में खाना बनाया। रविवार रात को पांचों घर में आए थे। इसी दौरान आकाश पानी लेने चला गया। तभी आरोपियों ने सनी की गर्दन में पेंचकस मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आकाश आया तो उसको भी पेंचकर मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बच्चे के साथ वंदना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वंदना ने शोर मचाया तो उसका दुपट्टे से गला दबा दिया। मगर, उसकी सांस चल रही थीं। इस पर उसकी गला काटकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। चार को दूसरे जिले में रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। सभी आगरा में एत्माद्दौला और कैंट क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस मामले में आकाश के पिता राजपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है।