{"_id":"5ce7fee4bdec22077b458fb0","slug":"modi-government-celebration-in-firozabad-lok-sabha-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार बनने के जश्न में डूबा जनपद, युवाओं में दिखा ऐसा उत्साह, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार बनने के जश्न में डूबा जनपद, युवाओं में दिखा ऐसा उत्साह, देखें तस्वीरें
Fri, 24 May 2019 08:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 May 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार बनने के बाद जश्न में झूमतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर मोदी सरकार बनने एवं लोकसभा फिरोजाबाद से डॉ. चंद्रसेन जादौन के सांसद बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। जय श्रीराम के नारे लगाए गए। युवाओं में इस दौरान खासा उत्साह और जोश देखा गया। कहीं ढोल नगाड़े पर युवा जमकर झूमे तो कहीं मोदी के पोस्टर के साथ शहर में जुलूस निकाला।
जश्न मनाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
जसराना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाडे़ के साथ कस्बे में जुलूस निकाला। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए। चौराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान का वितरण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, त्रिलोकीनाथ शर्मा, नीलकमल यादव, पवन प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, अमित मोहन लोग मौजूद रहे। झपारा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. संजीव यादव एवं प्रधानपति राजीव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओें ने जमकर नृत्य किया। कस्बा पाढ़म में देवेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।
मोदी सरकार बनने के बाद जश्न मनाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता ने खुशी जताई। कहा कि जिस तरह देश में नरेंद्र मोदी की सुनामी चली है उससे साफ हो गया है कि अब जाति और धर्म की राजनीति करने वालों की जनता के बीच कोई जगह नहीं रह गई है। पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार ने भाजपा की जीत को मोदी की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस जीत ने सभी राजनीतिक दलों एवं गठबंधन करने वालों को आइना दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद के साथ भाजपा विधायक मनीष असीजा
- फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज शहर ने पहली बार लोकसभा क्षेत्र को अपना सांसद दिया है। शुक्रवार सुबह सात बजे से ही डा चंद्रसेन जादौन के निवास पर स्वागत करने वाले लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ ढोल नगाड़ों पर खुशी का इजहार किया और सांसद को बधाई दी। डा चंद्रसेन जादौन के निवास पर सुबह सात बजे से ही बधाई देने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे मेयर नूतन राठौर और समर्थकों ने बधाई दी। विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा, रामकैलाश यादव अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कार्यकर्ता जीत की खुशी में ढोल नगाड़ों पर जमकर झूम। पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, अविनाश सिंह भोले, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, लारा यादव, विपिन शिवहरे, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नव निर्वाचित सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के नव निर्वाचित सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन शुरू से ही भाजपा के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं।1996 में भाजपा की ओर से डॉ. चंद्रसेन जादौन को भाजपा ने घिरोर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया, लेकिन तब वे दूसरे स्थान पर रहे थे। अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही डॉ. चंद्रसेन जादौन सक्रिय कार्यकर्ता हैं। कई बार उन्हें जिला संगठन में महामंत्री, ब्लॉक प्रभारी और ब्रज क्षेत्र प्रकोष्ठ का प्रभार भी सौंपा गया। लेकिन पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व सौंपे, उनका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। डॉ. चंद्रसेन आरएसएस के संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। अपनी हैवतपुर रोड पर स्थित हेल्थ केयर क्लीनिक पर चिकित्सक की प्रैक्टिस करने के साथ डॉ. जादौन सरस्वती विद्या मंदिर में भी प्रबंधक पद का दायित्व संभाले हुए हैं।