फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएलसी चुनावः मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, फैसला तीन दिसंबर को

Wed, 02 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mlc Elction 2020: Result Will Open 3rd December
मतदानपेटियां जमा कराते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को आगरा खंड की शिक्षक सीट पर 70.78 फीसदी और स्नातक पर 41.55 फीसदी वोट पड़े। वोट डालने में स्नातक सीट पर फर्रुखाबाद में 54.08 फीसदी के साथ सबसे आगे और  जबकि शिक्षक सीट पर कासगंज 81.02 फीसदी मतदान के साथ अव्वल रहा। दोनों सीट पर 12 जिलों में मतदान हुआ। आगरा खंड स्नातक पद के 22 और शिक्षक पद के 16 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। इसके लिए बुधवार से तैयारी की जाएगी।
Mlc Elction 2020: Result Will Open 3rd December
मतदान के बाद निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। पहले दो घंटे गति धीमी रही। 10 बजे तक दोनों सीटों पर कुल 10 फीसदी भी वोट नहीं पड़े। दस बजेके बाद धूप खुली तो मतदान की रफ्तार बढ़ी। दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 11.57% और शिक्षक में 28.32% मतदाताओं ने अपने  मताधिकार का प्रयोग किया। दो बजे तक दो घंटे में 12 जिलों में मतदान दर दोगुनी हो गई।
Mlc Elction 2020: Result Will Open 3rd December
मतदान के बाद निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे तक आगरा समेत 12 जिलों में 32.23 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला जबकि 65.57% शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। अंतिम एक घंटे में स्नातक सीट पर आठ नौ फीसदी और शिक्षक सीट पर पांच फीसदी मतदान और बढ़ा। शाम पांच बजे तक शिक्षक सीट पर कुल 70.78 फीसदी और स्नातक सीट पर 41.56 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mlc Elction 2020: Result Will Open 3rd December
आगरा के एक बूथ पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक सीट पर औरेया में, स्नातक पर इटावा में सबसे कम मतदान 
12 जिलों के एमएलसी चुनाव में फर्रुखाबाद में स्नातक व शिक्षक दोनों मतदाता मतदान में आगे रहे। यहां स्नातक सीट पर 14826 में से 8018 मतदाताओं ने वोट डालें। शिक्षक सीट पर भी फर्रुखाबाद में 1422 में से 1139 मतदाताओं ने मतदान किया है। सबसे कम मतदान स्नातक सीट पर औरेया में 36.44 फीसदर रहा जबकि शिक्षक सीट पर सबसे कम वोट इटावा में 59.55 फीसदी पड़े।
 
विज्ञापन
Mlc Elction 2020: Result Will Open 3rd December
महिला शिक्षक मतदाताओं में खासा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
महिला शिक्षक मतदाताओं में खासा उत्साह
मतदान के उत्साह में महिलाएं-पुरुषों से आगे रहीं। बोलीं कि कोई हमारी भी आवाज सदन में रखे... इसलिए वोट किया है। पंचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मतदेय स्थल पर वोट डालने आई दो महिला शिक्षकों को वहां पुरानी सहेलियां मिल गईं। फिर चारों ने सेल्फी ली। शाहगंज निवासी शिक्षक मतदाता शालिनी ने कहा कि इस चुनाव के बारे में सुना तो बहुत था लेकिन वोट आज पहली बार किया है। ये भी विधानसभा की तरह विधायक का चुनाव है। वोट इसलिए किया है कि सदन में कोई शिक्षकों के हक की आवाज उठाए। पेंशन समेत कई समस्याएं हैं जिनका निराकरण होना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed