विधान परिषद की आगरा स्नातक एवं शिक्षक खंड निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए आगरा समेत 12 जिलों में मंगलवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शुरुआती तीन घंटे तक धीमी गति से चला। इसके बाद सूरज चढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत के मतदान कराया गया है। आगरा में दुल्हन ने विदाई से पहले जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। उसने ससुराल जाने से पहले अपने परिवार के साथ मतदान किया।
2 of 6
परिवार के साथ दु्ल्हन अंजलि
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज क्षेत्र में स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर विदा होने से पहले दुल्हन अंजलि शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद अंजलि ने कहा कि उसने विदाई से पहले नागरिक का फर्ज निभाया है। हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए।
3 of 6
फिरोजाबाद में सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। डीएम, एसएसपी समेत आलाधिकारी विभिन्न बूथों पर जायजा लेते रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
4 of 6
मथुरा के एक बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार में खड़े होकर महापौर मुकेश आर्यबंधु ने अपनी बारी आने पर मतदान किया। जिले में 41 बूथों पर वोट डाले गए।
5 of 6
आगरा के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा खंड शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। स्नातक सीट पर कुल 2.82 लाख और शिक्षक सीट पर 30 हजार मतदाता हैं। आगरा समेत 12 जिलों में स्नातक और शिक्षक मतदाता वोट डाले गए हैं।