फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेतावनीः जहां मिलेगी भीड़... उसी को बना देंगे बफर जोन, मिनी लॉकडाउन में निजी वाहन पर रोक

Tue, 14 Jul 2020 10:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Jul 2020 10:28 AM IST
सार

  • संक्रमण फैलाव की आशंका पर की जाएगी कार्रवाई
  • गंभीर मरीजों को छोड़कर किसी को घर से बाहर निकलने की छूट नहीं 

विज्ञापन
Mini Lockdown In Agra Dm Order Not Run Private Vehicle
लॉकडाउन में बंद लोहामंडी का क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंध के लिए अब जनपद में बफर जोन फार्मूला लागू होगा। जहां भीड़ होगी और उससे संक्रमण फैलाव की आशंका रहेगी तो उसे बफर जोन घोषित किया जाएगा। इसके लिए कोई निश्चित परिधि भी तय नहीं की गई है। वहीं हर शनिवार-रविवार को गंभीर मरीजों को छोड़कर निजी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
Mini Lockdown In Agra Dm Order Not Run Private Vehicle
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में सबसे पहले बफर जोन फार्मूला जिला सत्र न्यायालय पर लागू हुआ। दीवानी के आसपास क्षेत्र को बफर जोन बना 21 दिन के लिए आवाजाही प्रतिबंधित की गई। फिर ताजगंज क्षेत्र और संरक्षित स्मारक बफर जोन बनाए गए। इन्हें खोलने पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। अब कोतवाली क्षेत्र के सभी सराफा बाजार बफर जोन हैं। बाजार में पूर्ण आवाजाही व अन्य गतिविधियों पर रोक है। मंटोला क्षेत्र के बाजार भी बफर जोन हो सकते हैं।
Mini Lockdown In Agra Dm Order Not Run Private Vehicle
शाहगंज बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शहर में भीड़ भरे इलाके बफर जोन की दृष्टि से संवेदनशील हैं। जहां नियम टूटेंगे वहां बफर जोन व्यवस्था लागू कर प्रतिबंध लगाया जाएगा। डीएम ने कंटेनमेंट जोन का दायरा 250 मीटर है। बफर जोन का कोई दायरा तय नहीं। वहां कितने केस मिले इस पर निर्भर करेगा।

दबंगईः रुपयों के विवाद में बुजुर्ग महिला के घर में हमला, बेदर्दी से पीटने पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Mini Lockdown In Agra Dm Order Not Run Private Vehicle
लॉकडाउन में बंद सड़कें - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में निजी वाहन से आने जाने पर रहेगी रोक
हर शनिवार, रविवार को होने वाले 48 घंटे के लॉकडाउन में गंभीर मरीजों को छोड़कर किसी को घर से बाहर निकलने की छूट नहीं होगी। निजी वाहन से जनपद से बाहर आने-जाने पर रोक रहेगी। आपात स्थिति में भी कोई पास नहीं जारी होगा।
 
विज्ञापन
Mini Lockdown In Agra Dm Order Not Run Private Vehicle
लॉकडाउन के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा शनिवार व रविवार के दिन आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। किसी मरीज को बाहर जाना है, तो वह सप्ताह के पांच दिनों में ही डॉक्टर को दिखाने चला जाए। साप्ताहिक लॉकडाउन में आने-जाने की कोई छूट नहीं मिलेगी। सिर्फ गंभीर मरीजों के लिए जिले में उपचार हेतु आने-जाने के लिए रियायत रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed