फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफ्फ गर्मीः तेज धूप और उमस से पसीना-पसीना हुए लोग, जानिये तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Tue, 14 Jul 2020 10:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Jul 2020 10:26 AM IST
सार

  • बादलों की लुका छिपी रही लेकिन बारिश नहीं हुई
  • तीन दिनों तक बादल बनेंगे बारिश के आसार कम
  •  

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Of July For Three Days Rain And Summer
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
जुलाई में मानसून के बीच में पारा 40 के करीब फिर से पहुंच चुका है। गर्मी और उमस ने लोगों का दम फुला दिया है। सोमवार को पूरे दिन बादलों की लुका छुपी रही। साथ ही तेज धूप ने लोगों को पसीने से नहला दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी लेकिन बारिश के आसार कम है। 
Agra Weather Forecast Of July For Three Days Rain And Summer
धूप से बचाव करती हुईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। 
Agra Weather Forecast Of July For Three Days Rain And Summer
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती - फोटो : अमर उजाला
दिन में अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी रही। आर्द्रता ज्यादा होने के कारण कूलर और पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उमस में बढ़ोतरी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Weather Forecast Of July For Three Days Rain And Summer
आगरा में हुई बारिश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जून में मौसम ने कुछ राहत दी थी। हालांकि बारिश कुछ ही दिन हुई थी लेकिन लोगों को जून की भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी।
विज्ञापन
Agra Weather Forecast Of July For Three Days Rain And Summer
बारिश में छाता ताने खड़ा युवक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
2018 में 13 जुलाई को 23 मिमी. बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2019 में उमस भरी गर्मी थी। अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed