फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: मौसम का पारा बढ़ते ही लौट गए प्रवासी परिंदे, सूर सरोवर पक्षी विहार में पसरा सन्नाटा

Sat, 06 Mar 2021 01:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Migratory birds returned due to rising temperature in agra
सूर सरोवर पक्षी विहार में प्रवासी परिंदे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार में अब सन्नाटा पसर गया है। बीते साल होली के आसपास तक प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट सुनी जा सकती थी, लेकिन इस बार फरवरी में ही पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया, जिसमें रहना प्रवासी पक्षियों के लिए मुश्किल हो गया। होली में अभी 20 दिन से ज्यादा का वक्त है, लेकिन प्रवासी पक्षी सूर सरोवर पक्षी विहार से अपने-अपने क्षेत्रों में लौट चुके हैं। कीठम झील के पास चुनिंदा देसी प्रजाति के पक्षी ही सुबह, शाम नजर आ रहे हैं। झील में अठखेलियां और शिकार करते पक्षी अब नजर नहीं आ रहे। चंबल और समान पक्षी विहार से भी रौनक खत्म हो गई है।

Migratory birds returned due to rising temperature in agra
सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा - फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर पक्षी विहार में सर्दियों में परिंदों ने डेरा जमाया था, लेकिन फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही प्रवासी पक्षियों ने लौटना शुरू कर दिया। ठंडे इलाकों से खासकर साइबेरिया, सेंट्रल एशिया और यूरोप से आने वाले पक्षी तापमान में उछाल आते ही लौट गए। कीठम झील के पास सर्दियों में 25 हजार तक प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं, जिनमें फ्लेमिंगो, पेलिकन, स्पून बिल, रूडी शेल्डक, स्पॉट बिल्ड, व्हाइट हेरोन, ग्रे हेरोन आदि शामिल हैं। इनमें से पेलिकन के पांच जोड़े अभी कीठम में मौजूद हैं, लेकिन वह झील के एक कोने की ओर हैं, जहां लोगों का आवागमन बिल्कुल नहीं है।
Migratory birds returned due to rising temperature in agra
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस बार जल्दी लौट रहे पक्षी
राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट के डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने कहा कि 20 से 25 डिग्री के बीच ही प्रवासी पक्षियों को मौसम रास आता है। फरवरी में जब पारा बढ़ा तो पक्षियों ने लौटना शुरू कर दिया। बीते सालों में मार्च तक भी पक्षी रहे हैं, लेकिन इस बार जल्दी लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Migratory birds returned due to rising temperature in agra
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अब न मिलेगी राहत, गर्मी से रहेगी आफत
मार्च के पहले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ग्वालियर के पास बने दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में कमी और बादल, बारिश के आसार जताए थे, लेकिन मौसम विज्ञान विभाग ने अब स्पष्ट किया है कि दोनों सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण अब गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। अगले चार दिनों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
Migratory birds returned due to rising temperature in agra
गर्मी से बचने के लिए अपना मुंह ढकती युवती (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
न केवल दिन, बल्कि रात में भी तापमान में इजाफा होने  के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 15.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में तेज धूप और गर्मी है। सुबह की गुलाबी सर्दी भी अब महसूस नहीं हो रही। होली से पहले मौसम में इस बदलाव के कारण लोग भी हैरान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed