फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का 'सैलाब', जाबरा टोल पर लगी दो किमी लंबी कतार

Mon, 04 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mathura Yamuna Expressway Traffic Jam On Toll In Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में रविवार को बारिश के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब आ गया। इससे मांट क्षेत्र में स्थित जाबरा टोल पर जाम के हालात बन गए। टोल पास करने के इंतजार में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने के लिए एक्सप्रेसवे कर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान सैकड़ों वाहन रेंग-रेंगकर चले। टोल पास होने के बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 

Mathura Yamuna Expressway Traffic Jam On Toll In Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और नोएडा में काम-धंधा और नौकरी कर रहे लोग नए साल की छुट्टी मनाने के बाद रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर लौट रहे थे। एनसीआर के सैकड़ों लोग मथुरा और वृंदावन में मंदिरों के दर्शन कर वापस जा रहे थे। इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। 
Mathura Yamuna Expressway Traffic Jam On Toll In Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
शाम को जाबरा टोल पर यातायात का दबाव और बढ़ गया। इससे आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली दिशा पर करीब दो किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। इससे टोल पास करने के लिए वाहन चालकों अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Yamuna Expressway Traffic Jam On Toll In Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर वाहनों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर आम दिनों के मुकाबले रविवार को यातायात का दबाव दोगुना था। आम दिनों में 20 से 22 हजार वाहन निकल रहे थे लेकिन नया साल मनाकर लोगों के लौटने की वजह से रविवार शाम तक जाबरा टोल पर दोनों ओर से करीब 40 हजार से अधिक वाहन निकल चुके थे। 
विज्ञापन
Mathura Yamuna Expressway Traffic Jam On Toll In Mathura
जाबरा टोल पर लगी वाहनों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर सैय्यद रफी अहमद रिजवी ने बताया कि नया साल मनाकर एनसीआर की ओर लौटने से यातायात का दबाव को बढ़ गया। हालांकि यातायात को बढ़ते देख टोल पास को पहले से इंतजाम किए गए थे। टोल वसूलने में समय लगता है, जिससे चलते वाहनों को टोल पास करने के लिए इंतजार करना पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed