फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, किसी और से बदला लेने आए थे हमलावर, मार दिए निर्दोष

Wed, 24 Jun 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mathura news: Double murder in revenge
मथुरा दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के छत्ता बाजार की गली सेठ भीकचंद में सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर किसी और से बदला लेने के लिए आए थे, लेकिन हत्या सुंदर और बसंत की कर दी। पकड़े गए आरोपी आयुष ने पुलिस अभिरक्षा में यह स्वीकार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेजा दिया। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरा घटनाक्रम....
Mathura news: Double murder in revenge
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह सब्जी विक्रेता संजय गली सेठ भीकचंद के सामने दुकान पर कचौड़ी खाने पहुंचा था। तभी मोहल्ले के ही युवक मुलका और बंटू ने संजय से मारपीट कर दी। इससे बौखलाया संजय अपने घर गया और बेटों को जानकारी दी। इसके बाद गली भीकचंद में गोली कांड हुआ और दो लोगों की हत्या हो गई। 
Mathura news: Double murder in revenge
मृतक बसंत चतुर्वेदी और संदर चतुर्वेदी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक पू्छताछ में आयुष ने यह स्वीकार किया कि उसके पिता संजय चौरसिया के साथ बंटी और मुलका ने मारपीट की थी, उसी का बदला लेने के लिए वो सेठ गली भीकचंद में गया था। उनको देखकर बंटी-मुलका भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसके विरोध में उसने उन पर गोलियां चला दीं। इस वारदात में सुंदर और बसंत की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura news: Double murder in revenge
दोहरे हत्याकांड के बाद तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों को बंटी ओर मुलका को अपना निशाना बनाना था, लेकिन जैसे ही हमलावर वहां पहुंचे, वो दोनों युवक भाग निकले। हमलावरों ने फिर उनके साथ रहने वाले सुंदर को निशाना बना लिया जबकि बंसत चतुर्वेदी साउंड सर्विस का काम करके चबूतरे पर आकर बैठे ही थे। उनको इस वारदात का विरोध करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
Mathura news: Double murder in revenge
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसएपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आयुष से वारदात में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। उधर, इस हत्याकांड को लेकर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसएसपी से मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed