{"_id":"5ef0faef8ebc3e433324c929","slug":"protests-against-china-people-burnt-chinese-ac-fridge-and-mobile-phone-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन के विरोध में प्रदर्शन: व्यापारियों ने जलाए चाइनीज एसी, फ्रिज और मोबाइल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के विरोध में प्रदर्शन: व्यापारियों ने जलाए चाइनीज एसी, फ्रिज और मोबाइल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
व्यापारियों ने चीनी उत्पाद जलाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन की कायराना करतूत पर आगरा में आक्रोश थम नहीं रहा है। सोमवार को आगरा मंडल व्यापार संगठन ने चीन के उत्पादों की होली जलाई। इसमें फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, झालरें, कैलकुलेटर, पंखे, मोबाइल आदि को जलाया गया। जिले के कई अन्य इलाकों में लोगों ने चीन के विरोध में प्रदर्शन किया।
2 of 5
व्यापारियों ने चीनी उत्पाद जलाए
- फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक गोविंद अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान के उद्योगपति, इंजीनियर, वैज्ञानिक विदेशों में जाकर कार्य करते हैं। अगर उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल वास्तव में भारत के अंदर होने लगे तो चीन से सस्ती और क्वॉलिटी में बेहतर सामानों का निर्माण कर सकते हैं।
3 of 5
व्यापारियों ने चीनी उत्पाद जलाए
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने कहा कि भारत सरकार यहां के उद्योगपतियों को सस्ती जमीन, सस्ती बिजली व करों में कमी कर प्रोत्साहित करे तो देश उत्पादन के मामले में सबसे ऊपर होगा। प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह, पवन बंसल, चरणजीत थापर, दुर्ग विजय सिंह, त्रिलोक चंद शर्मा, सलीम जब्बार, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रितेश जैन, संजय गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राष्ट्रीय हिंदू एकता वाहिनी ने पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय हिंदू एकता वाहिनी ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव मंसुखपुरा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया।
विज्ञापन
5 of 5
चीनी सामान को जलाया
- फोटो : अमर उजाला
किसान नेता सत्यवीर चौधरी ने कहा कि चीन के सामान लोग नहीं खरीदेंगे तो उससे चीन को आर्थिक नुकसान होगा, जिससे उसकी कमर टूटेगी। किसान नेता धर्मवीर चौधरी, सौरभ चौधरी, लाखन सिंह त्यागी, प्रदीप शर्मा, सतीश सिकरवार ने भी लोगों से चीन के सामान के बहिष्कार की अपील की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।