फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सगे भाइयों का कत्ल: दिवाली पर लगवाया था शुभकामनाओं का बैनर, इसलिए प्रधान ने साथियों संग मार डाला

Tue, 20 May 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 May 2025 02:16 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में सगे भाइयों की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दुर्घटना में युवकों की मौत मान रही है। 

विज्ञापन
Mathura Double Murder two brothers were beaten to death with sticks In Mathura of UP
Mathura Double Murder - फोटो : संवाद
मथुरा के फरह थाना इलाके के गांव धर्मपुरा में नहर के पास रविवार की रात में दो सगे भाइयों को लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को आनन फानन अस्पताल ले गए जहां एक को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजन ने उनकी हत्या का आरोप ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर लगाया है। हालांकि पुलिस दोनों की मौत दुर्घटना में मान रही है। फिलहाल ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


क्षेत्र के गांव पीलूआ सादिकपुर के मजरा नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले दो साल से गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पंचमुखी क्षेत्र में मकान बनाकर रहते हैं। रविवार की रात को उनके दोनों बेटे तिलक सिंह (35) और विनोद सिंह (33) गांव में पहुंचे थे। उनके घर में बिजली नहीं आ रही थी। 
Mathura Double Murder two brothers were beaten to death with sticks In Mathura of UP
मृतक तिलक सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान ताराचंद को फोन कॉल की और कहा कि वह लाइनमैन भेजकर उनके यहां बिजली चालू करा दें। लाइनमैन उनकी बात नहीं सुनता है। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रधान से उनकी कहासुनी हो गई और प्रधान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घबराकर दोनों बेटे बाइक लेकर गांव से वापस गोवर्धन के लिए चल पड़े। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने दोनों भाइयों को धर्मपुरा गांव की नहर के पास घेर लिया। यहां दोनों को लाठी, डंडे और सरियों से बुरी तरह पीटा। 
Mathura Double Murder two brothers were beaten to death with sticks In Mathura of UP
मृतक विनोद सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इधर, ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। सूचना पर आनन फानन परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने तिलक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में विनोद को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान देर रात विनोद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के युवकों के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया बाइक से गिरने के कारण दोनों युवकों की मौत होना प्रतीत हो रहा है। दोनों के पिता ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Double Murder two brothers were beaten to death with sticks In Mathura of UP
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
दिवाली पर गांव में शुभकामनाओं का बैनर लगवाना पड़ा भारी
दिवाली पर गांव में शुभकामनाओं के बैनर लगवाना दोनों भाइयों को भारी पड़ गया। चार साल से प्रधानी के चुनाव की तैयारी में जुटे राजू को लगा कि उसके दोनों भाइयों में से कोई उसके खिलाफ चुनाव लड़ेगा। यही कारण रहा कि उसने दिवाली पर ही एलान कर दिया था कि जिस दिन दोनों भाइयों में से कोई गांव में दिख गया उसे अच्छा सबक सिखाएगा।


 
विज्ञापन
Mathura Double Murder two brothers were beaten to death with sticks In Mathura of UP
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि दिवाली पर उसके बेटे तिलक ने गांव में शुभकामनाओं के बैनर लगवाए थे। तिलक द्वारा लगवाए गए बैनर चार साल से प्रधानी की तैयारी कर रहे राजू को रास नहीं आया। उसे लगा कि तिलक या विनोद उसके खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बस इसी को लेकर दोनों के परिवार के बीच में रंजिश हो गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed