फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyoti Malhotra: यूपी के युवक से संपर्क में थी जासूस यूट्यूबर ज्योति, कहीं बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है ये

Mon, 19 May 2025 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 May 2025 11:16 AM IST
सार

Jyoti Malhotra News: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का  यूपी के लड़के से कनेक्शन सामने आया है। सेना पुलिस ने थाना पुलिस को ज्योति मल्होत्रा द्वारा वृंदावन के एक युवक से फोन पर लगातार संपर्क में रहने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra was in contact with a youth from Vrindavan
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
Jyoti Malhotra UP Connection: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में वृंदावन से कनेक्शन सामने आया है। वह वृंदावन के एक युवक से लगातार संपर्क में थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस भी रविवार को वृंदावन पहुंची। थाना पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रहीं हैं। इसी बीच रविवार को सेना पुलिस वृंदावन थाने पहुंची। 
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra was in contact with a youth from Vrindavan
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पुलिस के साथ साझा किया संबंधित युवक का नंबर
सेना पुलिस ने थाना पुलिस को ज्योति मल्होत्रा द्वारा वृंदावन के एक युवक से फोन पर लगातार संपर्क में रहने की जानकारी दी। यह भी बताया कि ज्योति की कॉल डिटेल से सेना पुलिस को यह जानकारी हाथ लगी है। सेना पुलिस के अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ संबंधित युवक का नंबर भी साझा किया। कुछ देर रुकने के बाद ही सेना पुलिस लौट गई लेकिन इसके बाद थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 

 
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra was in contact with a youth from Vrindavan
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पुलिस को युवक की तलाश
मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस युवक से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सेना पुलिस ने इस मामले में जानकारी साझा की है। थाना पुलिस अब अपनी तरफ से जांच कर रही है और उस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, जिससे ज्योति संपर्क में थी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra was in contact with a youth from Vrindavan
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
कहीं बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं युवक
वृंदावन के युवक से ज्योति मल्होत्रा के संपर्क सामने आने के बाद पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस जल्द से जल्द उस युवक तक पहुंचना चाहती है। सूत्रों के अनुसार युवक तक पहुंचने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वह भी ज्योति के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था या फिर अनजाने में वह उससे जुड़ा था। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra was in contact with a youth from Vrindavan
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
साइबर सेल टीम को जांच में लगाया
उधर, ज्योति के मोबाइल व लैपटॉप की फोरेंसिक जांच की जा रही है। कॉल डिटेल व बैंक खातों में ट्रांजेक्शन का पता लगाने के लिए सेल के अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, ज्योति कई बार पाकिस्तान व एक बार चीन गई। उसके शाही खर्चों को देखते हुए इसकी भी जांच की जा रही है कि उसे फंडिंग कहां से की जा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed