{"_id":"5f2e268f9fc7ce61016c08ef","slug":"mathura-co-pilot-died-in-air-india-plane-crash-in-kerala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया विमान हादसा : मथुरा के को-पायलट अखिलेश शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया विमान हादसा : मथुरा के को-पायलट अखिलेश शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 08 Aug 2020 10:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
को-पायलट अखिलेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोझिकोड में शुक्रवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में घायल मथुरा निवासी को-पायलट अखिलेश शर्मा की देर रात मौत हो गई। शहर के गोविंद नगर क्षेत्र में रह रहे परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। को-पायलट का शव लेने के लिए छोटा भाई केरल रवाना हो गया है। परिजनों ने अखिलेश शर्मा की मौत की जानकारी उसकी गर्भवती पत्नी को नहीं दी है। दो साल पहले ही शादी हुई थी।
विमान हादसे में 18 लोगों की मौत
अखिलेश के मकान के बाहर खड़े परिजन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में पोतरा कुंड के निकट तुलसीराम शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। तुलसीराम के बेटे अखिलेश शर्मा (32) एयर इंडिया में को-पायलट थे। शुक्रवार को केरल के कोझिकोड में हुए हादसे में अखिलेश घायल हो गए थे। देर रात उनकी मौत हो गई। तुलसीराम ने बताया कि एयर इंडिया से इसकी जानकारी देर रात परिवार को मिल गई। अखिलेश के भाई भुवनेश शव लेने के लिए केरल रवाना हो गए।
अखिलेश और मेघा की शादी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले हुई थी शादी
अखिलेश कुमार शर्मा उर्फ दीपक की शादी वर्ष 2018 में धौलपुर की रहने वाली मेघा शर्मा के साथ हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और 15-20 दिन के अंदर डिलीवरी होने वाली है। इसके चलते परिजनों ने अखिलेश की मौत की जानकारी मेघा को शाम होने तक नहीं दी। केवल यही बताया गया कि विमान हादसे में उनके पति घायल हो गए हैं और उनको यहां लाने के लिए देवर भुवनेश रवाना हो गए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया का विमान
- फोटो : सोशल मीडिया
मां का रो-रोकर बुरा हाल
एयर इंडिया के को-पायलट अखिलेश शर्मा की मौत होने पर परिवार में मातम छा गया है। अखिलेश की मां बालादेवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मामा कमल ने बताया कि बहन बालादेवी की तबियत अक्सर खराब रहती है, इसलिए परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने में लगे हैं। भुवनेश के साथ उनकी बहन डौली के पति संदीप भी गए हैं। अखिलेश के तीसरे भाई लोकेश घर पर ही हैं।
एयर इंडिया के को-पायलट अखिलेश शर्मा की मौत होने पर परिवार में मातम छा गया है। अखिलेश की मां बालादेवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मामा कमल ने बताया कि बहन बालादेवी की तबियत अक्सर खराब रहती है, इसलिए परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने में लगे हैं। भुवनेश के साथ उनकी बहन डौली के पति संदीप भी गए हैं। अखिलेश के तीसरे भाई लोकेश घर पर ही हैं।
विज्ञापन
को-पायलट अखिलेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश शर्मा वर्ष 2017 से एयर इंडिया में को-पायलट के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने का काम कर रहे थे। अखिलेश की मौत से परिवार सदमे में हैं। जानकारी होने पर रिश्तेदार और शुभचिंतक घर पर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने फोन पर अखिलेश शर्मा के पिता तुलसीराम को सांत्वना दी।