फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुराः शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, धुएं में दम घुटने से महिला की मौत

Sun, 08 Dec 2019 05:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Dec 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Massive Fire One Woman Died in Vrindav House After Anaj Mandi Rani Jhansi Road   Accident Mathura
आग की घटना के बाद अस्पताल में बच्चे व तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के गौरानगर में रविवार को तड़के जगदीश मूर्ति वाले के मकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे पहली मंजिल में लगी आग का धुआं दूसरी मंजिल के कमरे में भर गया। इस दौरान एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, पांच बच्चों समेत नौ लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई।
Massive Fire One Woman Died in Vrindav House After Anaj Mandi Rani Jhansi Road   Accident Mathura
मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयत्न करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने समय रहते किसी तरह दीवार तोड़कर और खिड़कियों के सहारे उन्हें बाहर निकाला। साथ ही सौ शय्या हास्पिटल में भर्ती कराया। मौके पर एक घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
Massive Fire One Woman Died in Vrindav House After Anaj Mandi Rani Jhansi Road   Accident Mathura
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली वृंदावन के गौरानगर में जगदीश प्रसाद मूर्ति वाले का मकान है। इस मकान में पहली मंजिल पर जगदीश का बेटा श्याम सोया हुआ था, वहीं पूरा परिवार दूसरी मंजिल के कमरे में सो रहा था। रविवार की तड़के तीन बजे शॉर्ट सर्किट से पहली मंजिल के कमरे में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ी तो श्याम जगा तो शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive Fire One Woman Died in Vrindav House After Anaj Mandi Rani Jhansi Road   Accident Mathura
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग के धुएं ने दूसरी मंजिल के कमरे में एकत्रित होने लगा। कमरे में सो रहे लोगों को दम घुटने लगा और पूरे कमरे में केवल धुआं ही धुआं हो गया। शोर सुनकर परिजन भी आ गए। आग को बढ़ता देख सबमर्सिबल के पानी और बाल्टियों से आग बुझाने लगे। 
विज्ञापन
Massive Fire One Woman Died in Vrindav House After Anaj Mandi Rani Jhansi Road   Accident Mathura
मकान को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने कमरे की दीवार तोड़कर और खिड़कियों के माध्यम से फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सौ शय्या हास्पिटल में भर्ती कराया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि दम घुटने से रेखा (32) पत्नी सोनू की मौत हो गई, जबकि पिंकी (28), ज्योति (30), सोनू (32), कन्हैया (34), मोहित (5), वंशिका (3), देव (4), खुशी (5) और हनुमान के 15 दिन के बेटे की धुएं से दम घुटने से तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल पिंकी, ज्योति और वंशिका नयति अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी सभी को घर भेज दिया गया। ज्योति, कन्हैया और सोनू के हाथ-पैर झुलसे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed