फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हाईवे पर दहशत...कंटेनर-ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग, सीएनजी सिलिंडर में धमाके; जिंदा जल गया चालक

Tue, 20 May 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 20 May 2025 10:49 PM IST
सार

आगरा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हाईवे पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर चालक जिंदा जल गया। वहीं हाईवे पर कई घंटे तक दहशत की स्थिति रही।

विज्ञापन
Massive fire broke out after collision between container and truck on highway CNG cylinder exploded driver bur
टक्कर के बाद लगी वाहनों में आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गांव बीरई के पास मंगलवार सुबह दिल्ली से कॉस्मेटिक का माल लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा कंटेनर सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। कंटेनर का चालक जिंदा जल गया। सिलिंडरों के फटने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। फायरकर्मियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर यातायात थमा रहा।


 
Massive fire broke out after collision between container and truck on highway CNG cylinder exploded driver bur
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ट्रक के चालक सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब से चले थे। ट्रक में नायलॉन की चप्पल लेकर रायपुर जा रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे ग्वालियर हाईवे पर गांव बीरई के पास आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगा देने से उनका ट्रक टक्कर के बाद फुटपाथ पर चढ़ गया था। उन्हें चोटें आई थीं। हादसे के बाद ट्रक मौके पर खड़ा था। वह सड़क किनारे खड़े हुए थे। करीब 5:30 बजे कंटेनर पीछे से ट्रक से टकरा गया। टक्कर लगते ही कंटेनर में आग लग गई। लपटें उठने लगीं। 

 
Massive fire broke out after collision between container and truck on highway CNG cylinder exploded driver bur
बाहर भी नहीं निकल सका चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ही देर में आग ट्रक में भी फैल गई। कंटेनर के चालक मोहर सिंह (44) निवासी थाना का पुरा, बानमोर, मुरैना, मध्य प्रदेश, बाहर नहीं निकल पाए। दोनों गाड़ियों के लपटों में घिर जाने के कारण कोई उनके पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाया। इसी बीच कंटेनर के सीएनजी सिलिंडरों में धमाके होने लगे। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई थी। सुबह करीब 6 बजे दमकलें पहुंचना शुरू हो गईं। एसीपी सैंया देवेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद कंटेनर के चालक को बुरी तरह जली हालत में बाहर निकाला जा सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive fire broke out after collision between container and truck on highway CNG cylinder exploded driver bur
सड़क हादसा। - फोटो : सड़क हादसा।
पेट्रोल पंप के कर्मियों में फैली दहशत, बंद किया पंप
हाईवे पर बीरई के ठीक सामने ही पेट्रोल पंप है। दो गाड़ियों में आग लगने के बाद लपटें तेज हुईं तो पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई। पुलिस ने फायरकर्मियों से आग को दूसरी ओर जाने से रोकने के लिए पानी डलवाया। 3 घंटे तक पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया। इस दौरान आसपास से किसी गाड़ी को नहीं गुजरने दिया गया। अग्निकांड की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

 
विज्ञापन
Massive fire broke out after collision between container and truck on highway CNG cylinder exploded driver bur
हाईवे पर जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर लंबा जाम, फंसी रहीं स्कूल की गाड़ियां व एंबुलेंस
हाईवे पर कंटेनर और ट्रक में लगी आग के कारण दोनों गाड़ियों में लदा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। हाईवे पर दोनों ओर आवागमन ठप होने के कारण लंबा जाम लग गया। हालांकि 1 घंटे के बाद पुलिस ने गाड़ियों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया था, लेकिन तब तक सड़क पर वाहनों की कतार लग चुकी थी। एंबुलेंस और स्कूल के वाहन भी जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने आसपास के गांवों से होकर वाहन निकाले।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed