फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सोरोंजी का महत्व संभल के समान.., सीएम योगी ने कहा- अयोध्या और मथुरा-वृंदावन की तरह होगा तीर्थनगरी का विकास

Tue, 20 May 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 20 May 2025 09:17 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2008 में जिला बनने पर कासगंज को न तो जमीन दी गई और न ही योजनाओं के लिए धन दिया गया। अब अयोध्या और मथुरा-वृंदावन की तरह डबल इंजन की सरकार तीर्थनगरी सोरोंजी का भी विकास करेगी।

विज्ञापन
CM Yogi said that Soronji pilgrim town will be developed like Ayodhya and Mathura-Vrindavan
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज में मुख्यमंत्री योगी ने मंच से कहा कि सोरोंजी का महत्व संभल के समान है, लेकिन पिछली सरकारों ने कासगंज के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनपद कासगंज का गठन वर्ष 2008 में हुआ था, तब जिले की आधारभूत आवश्यकताओं की अनदेखी की गई। न तो जमीन दी गई, न ही योजनाओं के लिए धन। प्रदेश में 12 जिले ऐसे थे, जहां पुलिस लाइन तक नहीं थी। डीएम और एसपी को ब्लॉक स्तर पर बैठना पड़ता था। हमने आते ही इन जिलों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराईं।


 
CM Yogi said that Soronji pilgrim town will be developed like Ayodhya and Mathura-Vrindavan
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कासगंज जिले के आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह और महर्षि कपिल की तपोभूमि पर आए हैं। सोरोंजी में भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना के लिए भगवान वराह के रूप में तीसरा अवतार लिया था, जबकि संभल भगवान विष्णु के दसवें अवतार की भूमि है।

 
CM Yogi said that Soronji pilgrim town will be developed like Ayodhya and Mathura-Vrindavan
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने कहा कि भगवान कृष्ण और श्रीराम भी विष्णु के ही अवतार हैं। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कासगंज के आध्यात्मिक महत्व को समझा है और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप और पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी मंच पर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi said that Soronji pilgrim town will be developed like Ayodhya and Mathura-Vrindavan
कासगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षा और समग्र विकास पर बल
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की आधारशिला भी रखी। यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्रदान करेगा। पहले चरण में ये विद्यालय जिला स्तर पर, फिर तहसील, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित किए जाएंगे, ताकि गरीब का बच्चा भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान दे सके। स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, नगरीय विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी 724 करोड़ की परियोजनाओं से जिले में समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सुरक्षा, सुशासन और विकास के समन्वय के लिए डबल इंजन सरकार की सराहना की।

 
विज्ञापन
CM Yogi said that Soronji pilgrim town will be developed like Ayodhya and Mathura-Vrindavan
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाभार्थियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए आगरा जोन द्वारा संचालित ऑपरेशन जागृति को स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड वुमेन सेफ्टी 2025 से सम्मानित किया। इस दौरान, उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टैबलेट, मुख्यमंत्री आवास योजना और पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत आवास की चाबी, सीएम युवा के तहत 5 लाख रुपये का चेक, घरौली प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।

ये भी पढ़ें-UP: 'कोई दुस्साहस करता है तो अगले चाैराहे पर मिलते हैं यमराज..',सीएम योगी बोले- पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed