फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीद का परिवार करेगा भूख हड़ताल: परिवार ने शासन-प्रशासन पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप, राज्यपाल से भी मिलेंगे

Wed, 11 Aug 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Will Meet With Governor
कौशल किशोर के परिवार से मिलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा हमले में शहीद हुए कौशल रावत का परिवार शासन-प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध में सामूहिक भूख हड़ताल करेगा। हमले में शहीद हुए 12 अन्य जवानों की वीरांगनाएं भी शहीद परिवार के समर्थन में आगरा आएंगी। शहीद की पत्नी का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें गुमराह किया है। तीन जुलाई को जिन मांगों पर एडीएम सिटी ने लिखित में सहमति दी थी उन्हें एक महीने बाद भी पूरा नहीं किया गया है। वहीं, डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि हमारी तरफ उनकी सभी मांगें पूरी कर दी गई हैं। कोई मांग लंबित नहीं है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कौरई निवासी कौशल रावत समेत सेना के 12 जवान शहीद हुए थे। शहीद परिवारों की आर्थिक मदद के लिए शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, विकास समेत विभिन्नि विभागों के कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन दिया था।

Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Will Meet With Governor
आगरा में कौशल किशोर के परिवार से मिलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
शहीद की कौशल की पत्नी ममता का आरोप है कि उनसे जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए। कुछ विभागों का पैसा दिया गया, जबकि कई विभागों से एकत्र धनराशि मुख्यमंत्री कोष में जमा कर दी गई। दो जुलाई को शहीद प्रतिमा पर वह धरने पर बैठीं, उस दिन डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कहने पर एडीएम सिटी ने परिवार के बकाया 65 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही अन्य मांगों को लेकर लिखित में आश्वासन दिया। उस दिन के बाद डीएम साहब ने फोन उठाना बंद कर दिया। मिलने से मना कर दिया। डिप्टी सीएम के सामने अपनी गर्दन बचाने के लिए अफसरों ने हमें गुमराह किया है। जिसके विरोध में अब आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है।
Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Will Meet With Governor
कौशल किशोर रावत का स्मारक - फोटो : अमर उजाला
ये मांगें अधूरी
- शहीद के नाम पर चौराहे का नामकरण
- टोरंट पावर से मुफ्त बिजली कनेक्शन
- परिवार के सदस्य के नाम शस्त्र लाइसेंस
- शहीद परिवार के लिए जमीन का आवंटन
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Will Meet With Governor
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोई मांग अधूरी नहीं 
प्रशासन की तरफ से कोई मांग अधूरी नहीं है। चौराहे के नामकरण के लिए सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा। मुफ्त बिजली कनेक्शन का कोई प्रावधान नहीं है। जो जमीन दिखाई थी वो उन्हें पसंद नहीं है। शहीद के नाम पर द्वार का निर्माण शुरू हो गया है। स्कूल का नामकरण किया जा चुका है। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी 
विज्ञापन
Martyr Kaushal Kishor Rawat Family Will Meet With Governor
पुलवामा शहीद के परिवार से मिले जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में शहीद कौशल किशोर रावत के परिजनों से कहरई में मुलाकात के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। देश-प्रदेश में झूठों की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी नहीं थी, इसकी कमी से किसी की मौत भी नहीं हुई और कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान भी नहीं हैं। यह झूठ सिर्फ भाजपा वाले ही बोल सकते हैं, जबकि हकीकत सभी जानते हैं। जयंत बोले कि पुलवामा में शहीदों के नाम पर सरकार ने वोट तो जुटा लिए, लेकिन ढाई साल बाद भी मांगें पूरी नहीं की। यहां तक कि बीते दिनों आगरा आए मुख्यमंत्री शहीद की वीरांगना से मिले तक नहीं। भाजपा का राष्ट्रवाद दिखावा है, ऐसा नहीं होता तो सरकार को उनके द्वार आना चाहिए था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed