फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज का दीदार करते ही खुद को रोक नहीं पाए मालदीव के राष्ट्रपति, पत्नी संग ली सेल्फी, देखें तस्वीरें

Tue, 18 Dec 2018 01:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Dec 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Maldivian President Ibrahim Mohamed Solih visited Taj Mahal with wife
पत्नी के साथ डायना बेंच पर बैठे मालदीव के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया तो ‘वाह ताज’ कह उठे। मंगलवार दोपहर दीदार-ए-ताज के लिए पत्नी फाजना के साथ आए मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह एक घंटे तक ताजमहल में रहे और यहां पच्चीकारी पर फिदा हो गए। उन्होंने सेंट्रल टैंक की चर्चित डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाए और सेल्फी भी ली।

ताज का दीदार करते ही खुद रोक नहीं पाए मालदीव के राष्ट्रपति, पत्नी संग ली सेल्फी, देखें तस्वीरें

Maldivian President Ibrahim Mohamed Solih visited Taj Mahal with wife
एयरपोर्ट में मालदीव के राष्ट्रपति का स्वागत करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह खेरिया एयरपोर्ट पर मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह पत्नी के साथ आए। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और डीजीपी ओपी सिंह ने उनका स्वागत किया। खेरिया हवाई अड्डे से ताज के बीच सड़क पर दोनों ओर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

ताज का दीदार करते ही खुद रोक नहीं पाए मालदीव के राष्ट्रपति, पत्नी संग ली सेल्फी, देखें तस्वीरें

Maldivian President Ibrahim Mohamed Solih visited Taj Mahal with wife
ताजमहल में मालदीव के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
खेरिया हवाई अड्डे से राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह पत्नी के साथ सीधे ताजमहल पहुंचे। रॉयल गेट से ताज की झलक पाते ही वो खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने मोबाइल से पत्नी के साथ सेल्फी ली। इस दौरान एएसआई के अफसरों से ताजमहल के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज का दीदार करते ही खुद रोक नहीं पाए मालदीव के राष्ट्रपति, पत्नी संग ली सेल्फी, देखें तस्वीरें

Maldivian President Ibrahim Mohamed Solih visited Taj Mahal with wife
ताजमहल में मालदीव के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और उनकी पत्नी ने ताज महल में सेंट्रल टैंक पर स्थित डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए। यहां से वो काफी देर तक ताज को निहारते रहे। संगमरमरी ताज की खूबसूरती देख मोहम्मद सोलिह मंत्रमुग्ध नजर आए। 
विज्ञापन

ताज का दीदार करते ही खुद रोक नहीं पाए मालदीव के राष्ट्रपति, पत्नी संग ली सेल्फी, देखें तस्वीरें

Maldivian President Ibrahim Mohamed Solih visited Taj Mahal with wife
ताजमहल में मालदीव के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने उन्हें ताज के बारे में बताया और भ्रमण कराया। मुख्य गुंबद और काले ताज की उन्होंने विशेष जानकारी ली।दोपहर में अमर विलास होटल में लंच के बाद वह सीधे दिल्ली रवाना हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed