फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी तिहरा हत्याकांड: दर्दनाक चीखों से दहला गांव, राहुल के सिर थी मौत सवार; कोई भी न कर सका सामना

Tue, 20 Jun 2023 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri triple murder case Village shaken by painful screams pictures of sensational incident
मैनपुरी तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। रास्ते के विवाद में बाप-बेटे और बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला कस्बा करहल के गांव नगला अतिराम का है। यहां का  रहने वाला राहुल इस कदर गुस्से में था, कि उसने गांव से करीब डेढ़ किलो मीटर पहले रास्ते में चाचा कायम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लेकर उनके घर आ गया और परिजन पर भी एक के बाद कई गोलियां चलाईं। अंधाधुंध फायरिंग में उसके बाबा और भाभी की भी मौत हो गई। सरोजनी देवी गोली लगने से घायल हो गईं।

ग्रामीणों में खामोशी 

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में खामोशी छाई हुई है। रास्ते का विवाद ने आखिर अचानक से खूनी रूप कैसे ले गया। पुलिस अब इन सब सवालों का जवाब तलाश रही है। रविवार को हुए विवाद के बाद सोबरन का पुत्र राहुल बेहद गुस्से में था। सोमवार को गुस्से में भरे राहुल ने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रास्ते में कायम सिंह को एक दुकान पर खड़ा देखा तो आग बबूला हो गया।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रास्ते के विवाद में ली थी जान

Mainpuri triple murder case Village shaken by painful screams pictures of sensational incident
पुलिस को घटना की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सिर में मारी गोली

उसने तमंचा से कायम सिंह के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतने पर भी उसका गुस्सा नहीं थमा। डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय कर वह कायम सिंह के घर पहुंच गया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान घर के बाहर मौजूद बाबा रामेश्वर दयाल व भाई वीकेश की पत्नी की भी मौत हो गई। सरोजनी भी गोली लगने से घायल हो गई। 
Mainpuri triple murder case Village shaken by painful screams pictures of sensational incident
मृतकों के घर मची चीख पुकार - फोटो : अमर उजाला

फैल गई दहशत

ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए। आरोपी के जाने के बाद आकर देखा तो कायम के घर बाहर पुत्र व भतीजे की बहू के शव पड़े हुए थे। वहीं, सरोजनी दर्द से तड़प रही थी। घटना के बाद ही परिजन में चीख पुकार मची हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri triple murder case Village shaken by painful screams pictures of sensational incident
गांव की महिला से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

नगला अतिराम में तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच करने पहुंची। खोजी श्वान ने घटनास्थल पर सुरागकशी की। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मौके से पुलिस को कुछ कारतूस के खाली खोखे भी मिले।
विज्ञापन
Mainpuri triple murder case Village shaken by painful screams pictures of sensational incident
आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला

वाकई में तमंचा था या कुछ और

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हत्याकांड में आरोपी राहुल ने तमंचा का इस्तेमाल किया। लेकिन जिस तरह से तीन लोगों की हत्या व एक महिला गोली लगने से घायल हुई। इस तरह के हत्याकांड में एक तमंचे का प्रयोग होने की बात खटकती है। हो सकता है कि आरोपी के पास कोई दूसरा हथियार हो। इस संभावना से भी अभी पूरी तरह से इंकार नहीं किया जा सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed