{"_id":"64911ee835b9adf25d0d16d5","slug":"main-accused-of-triple-murder-in-karhal-arrested-in-police-encounter-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रास्ते के विवाद में ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रास्ते के विवाद में ली थी जान
Tue, 20 Jun 2023 09:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:08 AM IST
सार
करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में सोमवार की दोपहर राहुल यादव ने रास्ते के विवाद में कायम सिंह, उनके पिता रामेश्वर सिंह और ममता देवी की हत्या कर दी थी। सरोजनी देवी गोली लाने से घायल हुईं हैं।
विज्ञापन
आरोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करहल के गांव नगला अतिराम में तीन लोगों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी राहुल यादव को मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी और एएसपी ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में सोमवार की दोपहर राहुल यादव ने रास्ते के विवाद में कायम सिंह, उनके पिता रामेश्वर सिंह और ममता देवी की हत्या कर दी थी। सरोजनी देवी गोली लाने से घायल हुईं हैं। उक्त हत्याकांड में राहुल यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी की तलाश कर रहीं थीं। मंगलवार की सुबह सूचना मिली की नगला अतिराम में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल यादव अवाली गांव से करहल की ओर बाइक से जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक करहल, थानाध्यक्ष कुर्रा ने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। तभी रेलवे अंडर पास की तरफ से राहुल आता दिखाई दिया। टीम ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार ने पूछताछ की तो उसने हत्याएं करने का अपराध कबूल किया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन