{"_id":"62684313cbc84515604664f1","slug":"mainpuri-honor-killing-brother-killed-sister-for-love-marraige","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी ऑनर किलिंग: भाई की नफरत को भांप नहीं सकी कोमल, गैर जाति में प्रेम विवाह करने पर दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी ऑनर किलिंग: भाई की नफरत को भांप नहीं सकी कोमल, गैर जाति में प्रेम विवाह करने पर दी खौफनाक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोमल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल में गैर जाति में प्रेम विवाह करने पर युवती के भाई और चाचा ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। युवती के पति को गोली लगने के बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। मंगलवार शाम को हुए इस हत्याकांड ने लोगों को दहला दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी कोमल खटीक (22) ने 20 अप्रैल को अपनी ननिहाल अलीगंज में मां और मामा की सहमति से मोहल्ला निवासी करन गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। कोमल का भाई उसके प्रेम विवाह के खिलाफ था। छह दिन बाद ही उसकी जान ले ली। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भाई-बहन के बीच दोस्त सा रिश्ता भी था, लेकिन जब कोमल ने गैर जाति के युवक को जीवन साथी बनाने की ठान ली तो उसने भाई की आंखों का गुस्सा भांप नहीं पाई।
2 of 5
कोमल के प्रेम विवाह की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोमल ने शायद उसने सोचा होगा कि शादी के बाद भाई उसे माफ कर देगा और अपना लेगा। मां तो उसके साथ है, भाई भी कुछ दिन में बहन की खुशियां देख कर पिघल ही जाएगा। लेकिन कोमल का ये सोचना ही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई। वहीं ननिहाल में शादी करने के बाद तुरंत ही घर पर आने का फैसला भी उसकी जान पर भारी पड़ गया।
3 of 5
करन की घायल मां से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम करीब चार बजे कोमल का भाई करन और उसके तीनों चाचा छत के रास्ते करन के घर में घुस आए और नवदंपती को गोली मार दी। कोमल की मौके पर मौत हो गई। कनपटी पर गोली लगने से पति करन जमीन पर गिर पड़ा। हमलावरों ने युवक की मां पिंकी व भाई रॉकी को तमंचा की बटों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला भरतवाल में ऑनर किलिंग की घटना के बाद क्षेत्रीय लोग भी सहमे हुए हैं। घटना के समय आसपास के घर में मौजूद लोगों ने जब गोलियां चलने की आवाज सुनी तो घरों से बाहर आ गए। करन गोस्वामी के घर से चीख पुकार सुनकर सभी घबरा गए। जब वहां से हाथ में असलहा लिए लोगों को भागते हुए लोगों को देखे तो सभी सहम गए। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों के बारे में कोई कुछ भी बताने के लिए सामने नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 5
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
मामले में मृतका के देवर रॉकी की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मृतका के भाई करन खटीक व चाचा दिलीप खटीक, रविंद्र खटीक व सनी खटीक को नामजद किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।