मैनपुरी में नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी जांच कर रही है। एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में काम करने वाली टीम बेहद गोपनीय ढंग से जांच को आगे बढ़ा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। अब तक की जांच में शक के दायरे में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गई। शनिवार को एसआईटी ने भोगांव क्षेत्र के रहने वाले तीन रसूखदार लोगों को तलब किया। इनसे नवोदय छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म मामले को लेकर कई घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की गई।
संबंधित खबर- मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: नवोदय विद्यालय पर अटकी एसआईटी की जांच, परिजनों से भी पूछताछ
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
2 of 5
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी।
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने शनिवार को करीब डेढ़ घंटे तक जवाहर नवोदय विद्यालय में स्टाफ से भी पूछताछ की। प्रधानाचार्य व स्टाफ से पूछताछ कर एसआईटी उस अहम कड़ी को ढूंढने का प्रयास कर रही है जो उससे छूट रही है। पूछताछ के बाद एसआईटी कैंप कार्यालय लौट गई।
3 of 5
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय में एसआईटी
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन से ही एसआईटी की जांच जवाहर नवोदय विद्यालय पर केंद्रित है। एसआईटी का मानना है कि कहीं न कहीं छात्रा की मौत का राज नवोदय विद्यालय में ही छिपा है। इसीलिए गहनता से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को भी एसआईटी के सदस्य तीन गाड़ियों से दोपहर सवा 12 बजे के करीब विद्यालय पहुंचे।
4 of 5
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी की जांच जारी
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने प्रधानाचार्य और स्टाफ से पूछताछ की। लगभग डेढ़ घंटे तक उन्होंने शैक्षिक स्टाफ के अलावा विद्यालय के अन्य स्टाफ से भी सवाल-जवाब किए। लगभग एक घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी के कुछ सदस्य कैंप कार्यालय मैनपुरी चले गए। अन्य सदस्यों ने पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। लगभग डेढ़ घंटे तक यहां जांच और पूछताछ के बाद एसआईटी के अन्य सदस्य भी लौट गए।
5 of 5
नवोदय विद्यालय में एसआईटी के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी नवोदय के प्रधानाचार्य और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। इसमें बयानों की सत्यता जानने के लिए एसआईटी हर संभव कोशिश कर रही है। इसी के चलते प्रतिदिन पूछताछ में लगातार सवालों को दोहराया जा रहा है। अगर कोई स्टाफ का सदस्य सवाल दोहराने पर अलग जवाब देता है तो पता चल जाएगा कि वह झूठ बोल रहा है।