फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: नवोदय विद्यालय पर अटकी एसआईटी की जांच, परिजनों से भी पूछताछ

Fri, 24 Sep 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri girl death case: SIT interrogated the staff of Navodaya Vidyalaya
नवोदय विद्यालय में एसआईटी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में छात्रा की मौत के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच नवोदय विद्यालय पर अटकी हुई है। गुरुवार को टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पहुंचकर स्टाफ से एक बार फिर गहन पूछताछ की। घटना के समय विद्यालय के माहौल और तात्कालिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एसआईटी जांच के लिए मृतका के घर भी पहुंची। परिजनों से छात्रा के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी जुटाई। लगभग एक घंटे तक एसआईटी के सदस्यों ने परिजनों से सवाल किए। छात्रा के जिंदगी के बारे में हर अनछुए पहलू के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम परिजनों को न्याय का भरोसा देकर लौट गई। इससे पहले एसआईटी कैंप कार्यालय में परिजनों को सुल्तानपुर से बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। 

Mainpuri girl death case: SIT interrogated the staff of Navodaya Vidyalaya
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी। - फोटो : अमर उजाला

एसपी (अपराध) इटावा ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी गुरुवार दोपहर को करीब पौने 12 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पहुंची। टीम ने वर्तमान प्रधानाचार्य और स्टाफ के साथ तत्कालीन प्रधानाचार्य और वार्डन से भी पूछताछ की। एसआईटी ने पूछा कि जब छात्रा का शव मिला था उससे पहले कोई घटना तो नहीं हुई थी। सबसे पहले छात्रा के शव को देखने वाले या जानकारी देने वाले के बारे में भी पूछा गया। एसआईटी लगभग दो घंटे तक सवालों के घेरे में स्टाफ को उलझाए रही। विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी की जो घटना के समय नवोदय में थे। वहीं उनमें से जो छात्र अभी भी विद्यालय में हैं या जा चुके हैं उनका ब्यौरा तैयार किया। 

Mainpuri girl death case: SIT interrogated the staff of Navodaya Vidyalaya
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के करीब एसआईटी शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित छात्रा के घर पहुंची। पहले से टीम के आने के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं थी। ऐसे में टीम का अचानक पहुंचना परिजनों के लिए भी असहज रहा। जांच अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि वे कुछ जानकारी जुटाने के लिए आए हैं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सवाल पूछने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri girl death case: SIT interrogated the staff of Navodaya Vidyalaya
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने छात्रा के पुराने फोटो भी देखे। टीम ने परिजनों से पूछा कि नवोदय के बारे में कभी छात्रा ने कुछ बताया हो या फिर अन्य ऐसी बात जो उन्हें खटकती हों। हालांकि परिजन इस बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दे सके। जांच दल में एसपी अपराध इटावा ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, सीओ कानपुर देहात तनु उपाध्याय और इंस्पेक्टर पूनम अवस्थी शामिल रहीं। 
विज्ञापन
Mainpuri girl death case: SIT interrogated the staff of Navodaya Vidyalaya
मैनपुरी: नवोदय विद्यालय में पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के बारे में जुटाई जानकारी
एसआईटी ने छात्रा के परिजनों से उसके दोस्तों के बारे में भी पूछा। नवोदय जाने से पहले जो उसके दोस्त थे वे अब कहां हैं और क्या करते हैं। वहीं नवोदय में अगर किसी दोस्त का कभी जिक्र किया हो उसके बारे में जानकारी की। इस संबंध में परिजन कोई अहम जानकारी नहीं दे सके। 

अब तक की जांच में ये पहली बार है जब एसआईटी छात्रा के घर पहुंची है। ऐसे में जब एसआईटी छात्रा के घर पहुंची तो आसपास सन्नाटा हो गया। हालांकि छतों और खिड़कियों से लोग देखते रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed