ब्रज में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। शनिवार को 16 मरीजों की मौत हो गई। आगरा और फिरोजाबाद में तीन-तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे में सबसे अधिक चार मरीजों की मौत मैनपुरी में हुई है। ये सभी बुखार से पीड़ित थे। कासगंज जिले में डेंगू ने मासूम सहित तीन लोगों की जान निगल ली। जिससे जिले में बुखार और डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 50 पर पहुंच गया है। एटा में बुखार से महिला और युवक की मौत हो गई। मथुरा के मांट क्षेत्र में बुखार से डेढ़ वर्षीय बच्ची की जान चली गई।
आगरा में बुखार ने शनिवार को तीन लोगों की जान ले ली। बाह में 27 दिन के बच्चे की तो बरहन में महिला समेत दो की मौत हो गई। बुखार से जिले में 10 दिनों में 18 बच्चों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- आगरा: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 24 घंटे में 22 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव
2 of 6
फिरोजाबाद: ओपीडी में जांच के इंतजार में बैठे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ के समीपवर्ती गांव प्रतापपुर में धर्मेंद्र कुमार (36) पुत्र हरीशचंद्र ने आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे तीन दिन पूर्व तेज बुखार आया था। गांव पचोखरा निवासी सुखराम बघेल (17) पुत्र दिलीप और बरहन गांव निवासी सुमन (25) पत्नी चंद्रपाल की भी शनिवार को मौत हो गई। तीन मौतों से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 219 पर पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 63 लोगों की मौत का दावा किया है।
3 of 6
बेंच पर लेटी बीमार बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट क्षेत्र के गांव जाबरा के मजरा नगला बरी स्थित ननिहाल में आई डेढ़ वर्षीय बच्ची की बुखार की चपेट में आने से शुक्रवार रात को मौत हो गई। सुरीर गांव मोदीपुर निवासी बनीसिंह की पत्नी अनीता अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आयुषी को लेकर मायके गांव नगला बरी (जाबरा) आई थी। शुक्रवार रात बुखार से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
4 of 6
एटा: जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में शनिवार को बुखार से महिला और युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज में संचालित किए गए वार्ड के सभी बेड फुल हो गए हैं। अब डॉक्टर ड्यूटी रूम में बेड लगवाकर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
5 of 6
कासगंज: बच्चे की मौत के बाद शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के सलेमपुर बीबी निवासी नेम सिंह के ढाई वर्षीय पुत्र बाबू और गांव की ही ईशू (15) पुत्र दिनेश शर्मा की शुक्रवार रात मौत हो गई। दोनों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गंजडुंडवारा के मोहल्ला आवाजी निवासी अजय कुमार (48) पुत्र सुरेश चंद्र आर्य की भी शुक्रवार रात मौत हो गई।