फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Bypoll Counting: मतदान में पुरुष रहे आगे, मतगणना के बाद मिल सकते हैं चौंकाने वाले परिणाम

Thu, 08 Dec 2022 12:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह नीलेश शर्मा, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri Bypoll Counting 2022 Vote percentage of women less than that of men in every assembly constituency
कतार में खड़ी महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दम भरने वाली आधी आबादी मतदान में पिछड़ गई। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के तहत हुए मतदान में बाजी पुरुष मतदाताओं ने मारी, जबकि महिलाएं पीछे रह गईं। पांच में से किसी भी विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं वोट डालने में पुरुषों से आगे नहीं निकल पाईं।  मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान हुआ। आज मतगणना हो रही है। शाम तक परिणाम आ जाएंगे। 


हालांकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा सीट पर कुल 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। बावजूद इसके पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता पीछे रह गईं। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं अव्वल नहीं आ सकीं। भोगांव विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र में तो महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों की तुलना में दस प्रतिशत कम रहा।

ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll: नवीन मंडी में विधानसभावार मतगणना के लिए लगाई जाएंगी 14-14 टेबल
 
Mainpuri Bypoll Counting 2022 Vote percentage of women less than that of men in every assembly constituency
वोट देने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
वहीं बात करें शहरी क्षेत्र यानी मैनपुरी सदर विधानसभा सीट की तो यहां पर भी महिलाएं पुरुषों से पीछे रह गईं। कुल मिलाकर मतदान के प्रति आज भी महिलाओं में जागरूकता की कमी है। अगर महिलाएं जागरूक होतीं तो निश्चित तौर पर उनका वोट प्रतिशत पुरुषों से अधिक होता।
Mainpuri Bypoll Counting 2022 Vote percentage of women less than that of men in every assembly constituency
डिंपल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उाजला

नुक्कड़ सभाओं में दिखी भीड़

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया था। महिला प्रत्याशी के मैदान में होने से महिला समर्थकों में उत्साह था। डिंपल यादव की नुक्कड़ सभाओं में महिलाओं की जमकर भीड़ उमड़ी। बावजूद इसके महिला मताधिकार का प्रयोग करने में पुरुषों की तुलना में पीछे रह गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri Bypoll Counting 2022 Vote percentage of women less than that of men in every assembly constituency
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला

किसने कितने डाले वोट 

विधानसभा क्षेत्र  पुरुष मतदाता    महिला मतदाता
करहल          58.12  55.64
भोगांव           55.14  44.85
किशनी          57.48   55.04
मैनपुरी सदर     53.77  51.33
जसवंतनगर     59.77   55.93
नोट-मतदान प्रतिशत में दिया गया है।
विज्ञापन
Mainpuri Bypoll Counting 2022 Vote percentage of women less than that of men in every assembly constituency
नवीन मंडी में मतगणना - फोटो : अमर उजाला

कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को लाया जाएगा 

कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम से ईवीएम को गणना टेबिल तक लाया जाएगा। गणना होने के बाद ईवीएम को वापस ले जाया जाएगा। इसके साथ ही गणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को गणना में प्रत्येक टेबिल पर एक-एक एजेंट रखने के लिए भी अनुमति प्रशासन द्वारा जारी की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed