{"_id":"637102ad0a097e38651b19dd","slug":"atul-maheshwari-scholarship-2022-exam-in-agra-etah-and-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: सपनों की उड़ान को मिले पंख, छात्र-छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: सपनों की उड़ान को मिले पंख, छात्र-छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह
Mon, 14 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा छात्रों में जोश
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 रविवार को आयोजन आगरा के साथ एटा और फिरोजाबाद जिले में किया गया। आगरा में परीक्षा होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में कराई गई। इसमें यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के 342 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होकर अभ्यर्थी उत्साहित हुए, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अनुभव के साथ अपनी तैयारी परखने का भी मौका मिला।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में बीपी बघेल, केशव दीक्षित, राजीव वर्मा, यादवेंद्र शर्मा, केके शर्मा, राज बहादुर सिंह, विजय कुमार, आनंद शर्मा, निधि श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कंसाना व जिलामंत्री बृजेश दीक्षित के नेतृत्व में चंद्रकांत गालव, राजेंद्र त्यागी, हरेंद्र कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह सिकरवार, राहुल कौशिक, दिनेश शर्मा, मंजू कुमारी, शिवकुमार शर्मा ने कार्यालय की व्यवस्था संभाली।
फिरोजाबाद में परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर आते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के परीक्षार्थियों में भी दिखा उत्साह
फिरोजाबाद में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा गौरीशंकर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। कक्षा 9 से 12 वीं तक के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा दो वर्गों में हुई। कक्षा 9 और 10 के छात्रों का एक वर्ग और 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों का दूसरा वर्ग था। दोनों वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग प्रश्नों के चार-चार सेट बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के मोबाइल और बैग को प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखवाया गया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इस दौरान गौरीशंकर इंटर कॉलेज के निदेशक कृपाशंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी, प्रभात पचौरी, कुलदीप शर्मा, प्रदीप पाराशर, सचिन कुमार, श्यामसुंदर राजौरिया, भूपेंद्र सिंह, उमेश कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, मानेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले परीक्षार्थी
छात्रा रिया किशोर ने बताया कि जिसे वह अपने कोर्स में पढ़े हैं। गणित विषय सबसे आसान दिखा। यदि छात्रवृत्ति मिलेगी तो हम उसे अपनी आगे की पढ़ाई को बेहतर बनाने में प्रयोग करेंगे। सभी विषयों से बहुत संतुलित प्रश्नों को शामिल किया गया था। छात्रा पायल ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के जरिए मेधावियों का आर्थिक मदद करने की पहल काफी प्रेरणादायी है। खुशी है कि इस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला है। इस परीक्षा से आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
एटा में भी संपन्न हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला