फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऐसा कर दिया ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाल, चार की मौत और 24 घायल; देखें तस्वीरें

Sun, 21 Apr 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri Accident: Truck Collides With Tractor-Trolley Four Women Killed 24 People Injured News in Hindi
Mainpuri Road Accident - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के भोगांव के गांव द्वारिकापुर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली दो हिस्सों में बंट गई। घायलों की चीखपुकार से आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्राॅली में दबे लोगों को बाहर निकाल कर जान बचाई। इस दौरान चार महिलाओं की तड़प-तड़प कर जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी बिना समय गवाएं बचाव के काम में जुट गई। घटनास्थल पर मौजूद वाहनों से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कन्नौज के गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह अपने नाती को देखने के लिए शुक्रवार को परिजन व रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल बेलधारा बिछवां आए थे। देर रात तक बेटी के घर मंगल गीत गाए गए। सभी लोग खुश थे, शनिवार की सुबह तड़के सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली में घर वापस आने के लिए सवार हो गए थे। बेटी से विदा लेने के बाद वीरेंद्र घर के लिए निकल गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि महज 10 किलो मीटर की दूरी पर ही हादसा उनका इंतजार कर रहा है। 

Mainpuri Accident: Truck Collides With Tractor-Trolley Four Women Killed 24 People Injured News in Hindi
 Mainpuri Road Accident - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में ट्रैक्टर की लाइट बंद होने लगी तो भोगांव क्षेत्र में द्वारिकापुर के पास चालक आनंद ने गाड़ी को रोक दिया था। वह ट्रक के सामने वीरेंद्र सिंह के साथ खड़ा मरम्मत कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली दो हिस्सों में बंट गई।

Mainpuri Accident: Truck Collides With Tractor-Trolley Four Women Killed 24 People Injured News in Hindi
 Mainpuri Road Accident - फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र और चालक आनंद काफी दूर जा गिरे। वहीं अन्य लोग ट्राॅली के नीचे दब गए। तो कई छिटक कर सड़क किनारे खेत में जा गिरे। घायलों की चीखपुकार आसपास के गांव तक गूंजी तो ग्रामीण घटनास्थल की ओर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri Accident: Truck Collides With Tractor-Trolley Four Women Killed 24 People Injured News in Hindi
 Mainpuri Road Accident - फोटो : अमर उजाला
 ग्रामीणों ने तुरंत ही ट्राॅली में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाने के प्रयास शुरू कर दिए।
 
विज्ञापन
Mainpuri Accident: Truck Collides With Tractor-Trolley Four Women Killed 24 People Injured News in Hindi
Mainpuri Road Accident - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों से आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के चलते घटनास्थल पर करीब एक घंटा तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed