फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अब यहां दिखा बदर! पुलिस पहुंची लेकिन... डर से बंद हो गया इनका रोजगार

Mon, 06 Jan 2025 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Jan 2025 09:34 AM IST
सार

लखनऊ हत्याकांड में शामिल आरोपी पिता बदर के यूपी के इस जिले में दिखने की सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगाई। पुलिस वहां के सीसीटीवी खंगाल रही है। अभी तक वो हाथ नहीं आ सका है।

विज्ञापन
Lucknow Mass murder Police raid on information of a  Arshad father Badar being seen in Firozabad
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला
आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया में मोहम्मद बदरुद्दीन की तीन दिन तलाश करने के बाद रविवार को लखनऊ पुलिस लौट गई। दोपहर में ट्रांस यमुना थाने की पुलिस को फिरोजाबाद में दिखने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने दौड़ लगाई। मगर, वह नहीं मिला। पुलिस सूचना की पुष्टि करने में जुटी है।


31 दिसंबर 2024 की रात लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल में मां और चार बेटियों की हत्या की गई थी। हत्याकांड के बाद से महिला का पति बदरुददीन फरार है। वहीं बेटा अरशद समर्पण करने के बाद से जेल में है। आरोप है कि उसने पिता के साथ मिलकर पांचों की हत्या की है।
Lucknow Mass murder Police raid on information of a  Arshad father Badar being seen in Firozabad
पुलिस ने की पड़ताल, लिए बयान
शुक्रवार को लखनऊ पुलिस के दो दरोगा आए थे। टेढ़ी बगिया स्थित इस्लाम नगर में पड़ताल, लोगों के बयान लिए। रविवार की सुबह टीम लौट गई। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रांसयमुना इलाके का एक युवक रविवार को फिरोजाबाद गया था। शाम करीब 4:30 बजे लौटते समय उसने फिरोजाबाद में तुलसी होटल के पास अधेड़ को देखा। उसे अधेड़ व्यक्ति बदर जैसा लग रहा था।

 
Lucknow Mass murder Police raid on information of a  Arshad father Badar being seen in Firozabad
पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर घूम रहा बदर
इस जानकारी पर पुलिस फिरोजाबाद पहुंची। लेकिन बदर नहीं मिला। अब टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आशंका है कि वह कानपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। वह पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर घूम रहा है। अब फिरोजाबाद और टूंडला रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Mass murder Police raid on information of a  Arshad father Badar being seen in Firozabad
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
खंदौली, जगदीशपुरा और छत्ता में परिचित
बदरुद्दीन और अरशद दिल्ली से पुराने कपड़े लेकर आते थे। इसके बाद साइकिल पर फेरी लगाकर बेचते थे। इससे उनके संपर्क में जगदीशपुरा, खंदाैली और छत्ता इलाके के लोग भी हैं। पुलिस ने काॅल डिटेल के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। मगर, कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Lucknow Mass murder Police raid on information of a  Arshad father Badar being seen in Firozabad
आरोपी युवक के घर के बाहर खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
डर से बंद हो गया रोजगार
इस्लाम नगर के लोगों पर बदरुद्दीन और अरशद ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पड़ोसियों को भी पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। तब से पुलिस मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर रही है। कई को थाने भी बुलाया था। पुलिस कार्रवाई के डर से लोग अपनी दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। बदरुद्दीन के पड़ोसी आफताब की परचून की दुकान है। वह घटना के बाद से बंद है। जमीन खरीदने वाले अलीम का परिवार भी अपना व्यापार नहीं कर पा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed