मां तुझे प्रणाम: ताजनगरी में सुनाई दी जन-गण-मन की गूंज, बाइक रैली ने दिया सद्भावना संदेश, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आगरा में सद्भावना रैली का आयोजन हुआ। रैली सुबह आगरा कॉलेज मैदान से शुरू हुई और लौटकर समाप्त हुई। जिसमें युवाओं ने बड़ी भागीदारी दिखाई।
कोरोना महामारी के इस दौर में आजादी के जश्न का उल्लास बनाए रखने को अमर उजाला की एक साथ राष्ट्रगान की पहल को शहर के गण्यमान्य लोगों ने सराहा। रविवार सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में पूरा शहर खड़ा हो उठा। सभी एक साथ, एक वक्त पर देशभक्ति के जज्बात जाहिर किए।
स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़े-बुजुर्ग, युवा, बच्चे और महिलाएं सभी ने राष्ट्रगान किया। मां तुझे प्रणाम के तहत लोगों ने घर की छतों पर तिरंगा फहराया। इसके बाद ठीक 10 बजे राष्ट्रगान गाया। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया।
15 अगस्त: ब्रज में शान से लहराया तिरंगा, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की देखिए तस्वीरें