फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 अगस्त: ब्रज में शान से लहराया तिरंगा, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की देखिए तस्वीरें

Sun, 15 Aug 2021 12:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Aug 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2021 Celebration In Agra Devision
ब्रज में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार सुबह तय समय के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में सरकारी भवनों पर भव्य सजावट की गई। ब्रज में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह युवाओं में देखते ही बन रहा था। आगरा में युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर सद्भावना का संदेश भी दिया। वहीं ब्रज में जनपदों में ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण भी हुआ। तिरंगे को सलामी देने के लिए सभी उत्साहित रहे। कई सामाजिक संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। वहीं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

Independence Day 2021 Celebration In Agra Devision
एटा में डीएम ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
एटा: कलक्ट्रेट में डीएम अंकित अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण किया। वहीं पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। 
 
Independence Day 2021 Celebration In Agra Devision
फिरोजाबाद डीएम घ्वजारोण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट में जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2021 Celebration In Agra Devision
स्कूल में ध्वजारोण करतीं मेयर नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिरोजाबाद के बच्चू बाबा सरस्वती शिशु मंदिर, लालपुर में मेयर नूतन राठौर ने ध्वजरोहण किया। इस दौरान नानक चंद्र अग्रवाल, डॉ. लक्ष्मी लहरी, डॉ. एसपी लहरी आदि मौजूद रहे। वहीं नीबू वाला बाग में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Independence Day 2021 Celebration In Agra Devision
मैनपुरी में ध्वजारोण के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मैनपुरी जनपद में भी देखने को मिला। मैनपुरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed