फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ हत्याकांड: बदर दे गया पुलिस को चकमा, 40 कैमरे भी कैद न कर सके...यहां दिखा पत्नी और चार बेटियों का हत्यारा

Tue, 07 Jan 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 08:40 AM IST
सार


लखनऊ के होटल में मां-बेटियों की सामूहिक हत्या के मामले में जहां अरशद जेल में है, तो वहीं कातिल पति बदर पुलिस को चकमा दे रहा है। उसके फिरोजाबाद में होने की सूचना थी, लेकिन वो यहां नहीं मिल सका। 40 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन वो उनमें भी दिखाई नहीं दिया। 

विज्ञापन
Lucknow murder Badar fooled police even 40 cameras could not capture him killer of wife and four daughters
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के होटल में सामूहिक हत्याकांड में फरार आरोपी मोहम्मद बदरुद्दीन उर्फ बदर की तलाश में पुलिस टीम फिरोजाबाद पहुंची। कई इलाकों में 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मगर, जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर टीम को खाली हाथ लाैटना पड़ा।


लखनऊ में 31 दिसंबर की रात नाका थाना क्षेत्र के होटल में इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी अरशद ने अपने पिता मोहम्मद बदर उर्फ बदरुद्दीन के साथ मिलकर मां अस्मां और चार बहनों की हत्या कर दी थी। अरशद को पुलिस जेल भेज चुकी है। बदर फरार है। पहले वह कानपुर में रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। अब पुलिस उसकी तलाश में लगी है। लखनऊ पुलिस आगरा भी बदर की तलाश में आई थी। रविवार को ट्रांस यमुना थाना पुलिस को उसके फिरोजाबाद में दिखने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम फिरोजाबाद गई। मगर, वो मिला नहीं।
Lucknow murder Badar fooled police even 40 cameras could not capture him killer of wife and four daughters
लखनऊ हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को भी टीम गई। थाना उत्तर के कई मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। रेलवे स्टेशन के आसपास भी देखा गया, लेकिन बदर नहीं मिला। घटना के बाद से ही बदर के आगरा और आसपास के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जांच की जा रही है।

 
Lucknow murder Badar fooled police even 40 cameras could not capture him killer of wife and four daughters
आरोपी बदर अली, उसका पुत्र अरशद - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से पुलिस करा सकती है सामना
लखनऊ के नाका थाने के दारोगा अरविंद कुमार तिवारी और सुशील कुमार 3 जनवरी को आगरा आए थे। उन्होंने मोहल्ले में लोगों से पूछताछ की थी। 2 दिन छानबीन के बाद इस्लाम नगर निवासी अलीम खान, पड़ोसी आफताब, अस्मां के साथ सामान निकालने में मदद करने वाले खंदौली निवासी पूरन व उसके जितेंद्र को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। माना जा रहा है कि बदर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लखनऊ पुलिस पड़ोसियों से उसका सामना करा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow murder Badar fooled police even 40 cameras could not capture him killer of wife and four daughters
आरोपी पिता बदर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से विवाद की कही थी बात
अरशद और बदरुद्दीन ने दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए थे, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराया था। कहा था कि उनके घर पर लोग कब्जा करना चाहते हैं। पड़ोसी परेशान कर रहे हैं। इस कारण धर्म परिवर्तन करने और घर में मंदिर बनाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस की जांच में अब तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Lucknow murder Badar fooled police even 40 cameras could not capture him killer of wife and four daughters
अरशद के घर का 18 दिसंबर की रात का सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में मंगलवार की देर रात आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed