{"_id":"5dc928c48ebc3e5b294c2eb8","slug":"lord-ram-sister-shanta-and-shringi-rishi-ashram-story-after-ayodhya-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा के इस ऋषि के कराए यज्ञ के बाद हुआ था श्रीराम का जन्म, जानिए कौन हैं ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के इस ऋषि के कराए यज्ञ के बाद हुआ था श्रीराम का जन्म, जानिए कौन हैं ये
Tue, 12 Nov 2019 10:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
सींगना के मंदिर में रखी पेंटिंग और वहां के पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो गया। कोर्ट के आदेश के बाद भगवान श्रीराम के जन्म के लिए यज्ञ करने वाले सींगना गांव के श्रृंगी ऋषि की जन्मस्थली और आश्रम में राम नाम गूंज रहा है। पूरे गांव में खुशी की लहर है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम की बहन शांता का विवाह भी सींगना गांव के ऋषि श्रृंगी के साथ हुआ था। उनके नाम पर सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में शांता घाट बनाया गया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...
ऋषि श्रृंगी का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
सींगना गांव से चार किमी आगे यमुना नदी के किनारे खादर में ऋषि श्रृंगी का मंदिर और आश्रम है। आश्रम में गोशाला है, जहां 40 साल से आश्रम की देखरेख कर रहे पुजारी शेर सिंह अपने साथियों के साथ अयोध्या मसले पर चर्चा में मशगूल थे। शेर सिंह के मुताबिक ऋषि श्रृंगी को राजा दशरथ ने बुलाकर अपने लिए अश्वमेध यज्ञ और पुत्र कामेष्टि यज्ञ कराया था।
यमुना नदी के किनारे खादर में ऋषि श्रृंगी का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम में हर साल गुरु पूर्णिमा पर वार्षिक भंडारा होता है। यहां श्रीराम सीता का मंदिर है, वहीं ऋषि श्रृंगी की दो प्रतिमाएं हैं, जिनमें एक नीचे और एक ऊपरी मंजिल पर है। सींगना गांव से सटे सूर सरोवर पक्षी विहार की कीठम झील में तीन महीने पहले ही भगवान श्रीराम की बहन शांता के नाम पर शांता घाट का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि श्रृंगी का मंदिर और आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
जलाधिकार संस्था अध्यक्ष अनुराग शर्मा, राजीव सक्सेना और शैलेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट ने घाट का सौंदर्यीकरण कराकर शांता घाट नाम दिया। यहीं पर आगरा भालू संरक्षण केंद्र के सामने कीठम झील में एक और नया घाट बनाया जा रहा है। जलाधिकार संस्था ने ऋषि श्रृंगी के नाम पर घाट का नाम रखने का प्रस्ताव सौंपा है।
विज्ञापन
निवासी सींगना
- फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीराम का जन्म जिन ऋषि के यज्ञ से हुआ, उनके मंदिर की इस क्षेत्र में बड़ी मान्यता है। इस सींगना आश्रम और कीठम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने की मांग कर रहे हैं ताकि देश दुनिया के लोग यहां आएं’ - जितेंद्र पाल सिंह, प्रधान, ग्राम सींगना. ‘सींगना में अयोध्या पर फैसला आने के बाद हर घर में खुशी है। हमारे यहां के ऋषि के यज्ञ के कारण ईश्वर ने अवतार लिया। पूरे गांव ने खुशी में घी के दीपक जलाए’ - विक्रम सिंह, निवासी, सींगना. ‘भगवान राम के जन्म के लिए यज्ञ करने वाले ऋषि का भव्य मंदिर बने और यह धार्मिक स्थल के रूप में प्रचारित किया जाए, हम
गांव वालों की यही मांग है’ - प्रेम सिंह, निवासी, सींगना
गांव वालों की यही मांग है’ - प्रेम सिंह, निवासी, सींगना