फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण के लिए थमा चुनावी शोर, अब नजर मतदाताओं की ओर

Sun, 21 Apr 2019 07:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 21 Apr 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections campaign for third phase stoped mainpuri firozabad and etah
तीसरे चरण के प्रमुख प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की तीन प्रमुख सीटों पर रविवार को चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशी प्रचार में ताकत झोंकते नजर आए। प्रचार थमने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। वहीं खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। 
lok sabha elections campaign for third phase stoped mainpuri firozabad and etah
सासंद राजवीर सिंह राजू भैया फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
तीसरे चरण के चुनाव में फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। मैनपुरी से मुलायम सिंह, फिरोजाबाद से शिवपाल और अक्षय के साथ डॉ.चंद्रसेन जादौन, वहीं एटा से कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह चुनाव मैदान में हैं।
lok sabha elections campaign for third phase stoped mainpuri firozabad and etah
प्रेम सिंह शाक्य और मुलायम सिंह यादव (फाइल)
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि असली मुकाबला सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य के बीच माना जा रहा है। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए खूब जोर आजमाइश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections campaign for third phase stoped mainpuri firozabad and etah
सपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल शाम 6 बजे से प्रचार पर प्रतिबंध लग गया। डीएम सीपी सिंह ने सभी टीमों को निर्देशित किया है वह निगरानी बढ़ाते हुए कार्य करें। प्रचार थमने से पहले अंतिम दिन तक प्रत्याशियों की कोशिश रही कि वह प्रत्येक मतदाता के दरवाजे तक पहुंच सकें। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि यदि किसी प्रत्याशी या समर्थक ने मनमानी की तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
lok sabha elections campaign for third phase stoped mainpuri firozabad and etah
फिरोजाबाद से प्रत्याशी अक्षय, शिवपाल, डॉ. चंद्रसेन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में 23 अप्रैल के मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार को थम गया। प्रत्याशियों ने एक दूसरे के वोटों में सेंधमारी शुरू कर दी है। घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है। बता दें कि इस बार शिवपाल सिंह यादव और अक्षय यादव इस सीट पर आमने सामने हैं। वहीं भाजपा से डॉ. चंद्रसेन जादौन और निर्दलीय के रूप में चौधरी बशीर के साथ कुल छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed