{"_id":"605a1a390c61de3f6d55217b","slug":"lathmar-holi-celebrations-in-barsana-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लठामार होली: बरसाना की रंगीली गली में मचा धमाल, प्रेमपगी लाठियों संग बरसा रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठामार होली: बरसाना की रंगीली गली में मचा धमाल, प्रेमपगी लाठियों संग बरसा रंग-गुलाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
बरसाना में लठामार होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जो रस बरस रह्यौ बरसाने वो रस तीन लोक में नाएं...। बरसाना की रंगीली गली में द्वापरकालीन की लीला मंगलवार को फिर सजीव हो उठी। लठामार होली के दौरान लाठी की चोट और ढाल की ओट के बीच बरसते रंग-गुलाल से बरसाना सतरंगी हो गया। हुरियारिनों ने मस्ती में डूबे नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां बरसाईं। हुरियारों ने ढालों पर लाठियों के वार को सहा। इस दौरान रंग-गुलाल संग बदरा भी बरसे तो मानो लगा कि राधा-कृष्ण की लीला को देखने के लिए इंद्रदेव प्रकट हो गए। इस अनूठी होली के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने।
2 of 8
हुरियारों पर रंग डालते बरसाना के लोग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह से ही समूची राधानगरी उत्साह और उल्लास से लबरेज दिखी। दोपहर तकरीबन दो बजे नंदगांव से हुरियारों की टोलियां आनी शुरू हो गए। हुरियारों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रही थीं। धोती और बगलबंदी पहने हुरियारे कंधे पर ढाल रखे हुए थे। बरसाना आने के चाव में ज्यादातर हुरियारे अपने मुखिया छैल बिहारी गोस्वामी के नेतृत्व में पैदल ही ढाई कोस चले आए। नंद भवन से कान्हा की प्रतीक ध्वजा के पीछे-पीछे हुरियारे झूमते गाते चले आ रहे थे।
3 of 8
राधारानी मंदिर में नंदगांव के हुरियारे
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना में पहुंचते ही प्रिया कुंड पर हुरियारों की टोलियां एकत्र हुईं। गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसे गोस्वामी के नेतृत्व में बरसाना के गोस्वामी समाज ने उनका स्वागत किया। हुरियारों को ठंडाई में केवड़ा, गुलाब जल, मेवा मिश्री भांग आदि पिलाई गई। इसके बाद पाग बंधाई कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रिया कुंड पर पाग बांधने के बाद होली की मस्ती में झूमते हुए नंदगांव के हुरियारे लाडलीजी मंदिर (राधारानी मंदिर) पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
राधारानी मंदिर में नंदगांव के हुरियारे
- फोटो : अमर उजाला
राधारानी मंदिर में कान्हा की प्रतीक ध्वजा को मंदिर में किशोरी जी के पास रख दिया गया। यह ध्वजा इस बात की प्रतीक है कि नटवर नंद किशोर फाग खेलने के लिए बरसाना आ चुके हैं। मंदिर में दोनों गांवों के गोस्वामियों ने समाज गायन किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्रेम भरे कटाक्ष किए। समाज गायन के बाद हुरियारे राधारानी मंदिर से बरसाना की रंगीली गली में आ पहुंचे। रंगीली गली में हुरियारिनें पहले से ही लाठियां लेकर खड़ीं थीं।
विज्ञापन
5 of 8
हंसी-ठिठोली करते हुरियारे और हुरियारिन
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना की हुरियारिनों को देखकर हुरियारों ने होली के रसिया गाने शुरू कर दिए। हुरियारिनों ने भी रसियों का जवाब रसियों से दिया। ठीक सवा पांच बजे हुरियारों को खदेड़ने के लिए एक हुरियारिन द्वारा लाठी मारी गई। जिसे हुरियारे ने अपनी ढाल पर रोक लिया। इसके बाद प्रेमपगी लाठियों की बरसात होने लगी। एक घंटे तक कस्बे की रंगीली गली, मुख्य बाजार, सुदामा चौक, बाग मोहल्ला, थाना मार्ग, कटारा हवेली अदि स्थानों पर जमकर लठामार होली खेली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।