{"_id":"5dedfc178ebc3e1ba1175eea","slug":"lapka-and-illegal-guide-on-taj-mahal-agra-fort-up-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः विश्व में सितारे से चमकने वाले ताजमहल पर ‘लपके’ बन रहे 'नासूर', नहीं रुकी 'लपकागिरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः विश्व में सितारे से चमकने वाले ताजमहल पर ‘लपके’ बन रहे 'नासूर', नहीं रुकी 'लपकागिरी'
Tue, 10 Dec 2019 12:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन के मानचित्र पर विश्व में सितारे से चमकने वाली ताजनगरी के लिए ‘लपके’ नासूर बन चुके हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संगमरमरी ताजमहल की सुनहरी यादों पर लपकों का खराब अनुभव पानी फेर रहा है। पर्यटक इनके आतंक से परेशान हैं। ताजमहल से लेकर फतेहपुर सीकरी तक इनका जाल फैला है।
आगरा किला पर लपका
- फोटो : अमर उजाला
तीन विश्वदाय स्मारक (ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी) के साथ रेलवे स्टेशनों की पार्किंग में लपके सक्रिय रहते हैं। इन्होंने अपने कोड वर्ड विकसित कर रखे हैं। स्टेशनों और स्मारकों की पार्किंग पर जैसे ही ये पर्यटक उतरते हैं, एक लपको दूसरे लपको को इशारा करते हुए कह देता है...देख..देख..ठोला..ठोली।
ताजमहल पर लपका
- फोटो : अमर उजाला
कोड वर्ड में अकेले आने वाले पुरुष पर्यटक को ठोला और महिला पर्यटक को ठोली कहते हैं। साथी का इशारा समझते ही लपका सक्रिय हो जाता है और पर्यटकों के पीछे पड़ जाता है। वह न सिर्फ इन्हें गुमराह कर महंगी खरीदारी कराकर उन्हें ठगता है बल्कि खराब सामान भी बिकवा देता है। इनक वजह से ताजनगरी की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों को परेशान करते लपके (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नौ नवंबर को पोरबंदर की महिला पर्यटक आरती ने पर्यटन थान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि एक लपका यूपी हैंडलूम के नाम के शोरूम पर ले गया। यहां सरकारी दर पर सामान बेचने की बात कहकर उनके साथ ठगी की गई। उन्हें चप्पल, कंबल, बैंडशीट महंगी दर पर बेची दी गई। मुकदमा दर्ज होने पर शोरूम संचालक को रकम वापस करनी पड़ी।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
12 नवंबर को महाराष्ट्र के रायगढ़ के बैजनाथ बंसल ने पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनसे एक लपके ने छह टिकटों के 1500 रुपये लिए थे। बाद में जब उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि उनसे ज्यादा वसूले गए हैं। उन्होंने गाइड के रूप में साथ चल रहे लपके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।