फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'योगीराज' की धरा पर सीएम योगी: जन्माष्टमी पर किए कन्हैया के दर्शन, कोरोना के अंत की प्रार्थना

Tue, 31 Aug 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami: Cm Yogi Adityanath offered worship in shri krishna janmasthan temple Mathura
सीएम योगी ने किए कन्हैया के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए। वह काफी देर तक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती थी। अब उनकी इच्छा पूरी हुई है। यहां उन्होंने भागवत भवन में विधिवत पूजा-अर्चना की और गर्भ गृह में श्रीराधाकृष्ण के दर्शन कर कोरोना का नाश करने के लिए प्रार्थना की।




 
सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री सबसे पहले महाविद्या के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रज के संतों का अभिनंदन किया। संतों ने भी पिछले दिनों वृंदावन में आयोजित वैष्णव कुंभ के अदभुत आयोजन के लिए सीएम को सम्मान पत्र भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरा के कल्याण के लिए अवतरित होकर हमें कृतार्थ किया था।

संबंधित खबर- जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी: जो पहले मंदिर जाने से कतराते थे, वो अब कहते हैं राम-कृष्ण हमारे भी हैं
 

Krishna Janmashtami: Cm Yogi Adityanath offered worship in shri krishna janmasthan temple Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बांकेबिहारी से प्रार्थना है कि राक्षस रूपी कोरोना का अंत करें। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की देखरेख में यहां चल रहे विकास की झलक देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। यहां भौतिक विकास नई तकनीक से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए किया जा रहा है। परिषद का गठन भी इसी उदेश्य से किया गया था। प्रदेश की सरकार ब्रज विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 
 

Krishna Janmashtami: Cm Yogi Adityanath offered worship in shri krishna janmasthan temple Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में मंत्रीगण - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मथुरा-वृंदावन नगर निगम से लेकर अब तक की विकास परियोजनाओं को गिनाया। कहा कि सप्तपुरियों में शामिल मथुरा को भौतिक और तकनीकि रूप से परिपूर्ण करते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र के मुताबिक तैयार किया जा रहा है। इस दौरान मंच पर ब्रज के संतों के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami: Cm Yogi Adityanath offered worship in shri krishna janmasthan temple Mathura
मंच पर मुख्यमंत्री योगी और संत - फोटो : अमर उजाला

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत अंगड़ाई ले रहा है। जो लोग पहले मंदिर जाने में संकोच करते थे, अब कह रहे हैं राम हमारे भी हैं कृष्ण भी हमारे हैं। हम अपनी आध्यात्मिक संस्कृति को संरक्षित करें। यहां के कण-कण में वृंदावन बिहारी लाल का दर्शन करते हें। ब्रजवासी धन्य हैं। उन्हें इस पावन भूमि पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्णोत्सव के मंच से प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami: Cm Yogi Adityanath offered worship in shri krishna janmasthan temple Mathura
संतों ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री से ब्रज के संतों ने आगामी विधानसभा चुनाव मथुरा से ही लड़ने का आग्रह किया। संतों ने कहा कि इस पवित्र भूमि के विकास के लिए आप चुनाव लड़े। इस मौके पर महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिशंकर दास नागा, महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत लाडली शरण दास, महंत बाबा बलराम दास, महंत सुतीक्ष्णदास, सुंदर दास, महंत सचिदानंद आदि मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed