{"_id":"5fd4b8d5136f6613de0f1643","slug":"kisan-andolan-today-latest-news-agra-yamuna-expressway-traffic-jam-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लगा भीषण जाम, एक किमी तक वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लगा भीषण जाम, एक किमी तक वाहनों की कतार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Dec 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भी भीषण जाम लग गया। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आगरा पुलिस ने एक्सप्रेसवे की 16 में से 8 लेन बंद करा दीं। इससे शाम के वक्त खंदौली टोल पर भीषण जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे। इससे पूर्व शुक्रवार रात 10 बजे तक एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति रही। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया था।
2 of 5
एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को हाईवे पर चक्का जाम और एक्सप्रेसवे के टोल फ्री करने का एलान किया था। इसके मद्देनजर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस की सख्त पहरा रहा। एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के बाद वाहनों को जाने दिया गया।
3 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस के कहने पर लेन बंद की गई हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। वाहनों का दबाव बढ़ने से एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शाम छह बजे ऐसे हालात थे कि वाहनों की कतारें एक किमी तक लग गईं। पुलिस ने चेकिंग के बाद वाहनों को जाने दिया। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हालात सामान्य रहे।
विज्ञापन
5 of 5
रहनकलां टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में इनर रिंग रोड के रहन कलां टोल प्लाजा पर कई लेन बंद रहीं। इसके कारण टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टोल पर पीएसी के जवान तैनात रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।