फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: मैनपुरी में सपा और किसान नेता समेत 301 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News in Hindi: samajwadi party leaders arrested in mainpuri
किसान आंदोलन: मैनपुरी में सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले में किसान आंदोलन के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन और समाजवादी पार्टी (सपा) का विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। पुलिस की सख्ती की वजह से प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट तक नहीं पहुंच पाए। इसके चलते सदर विधायक और समर्थकों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। जिलेभर में पुलिस ने किसान और सपा नेताओं समेत 31 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 

सपा नेताओं की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

Kisan Andolan Latest News in Hindi: samajwadi party leaders arrested in mainpuri
प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसान यूनियन के साथ ही समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके चलते सुबह से ही जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुबह होते ही सपा और किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू हो गई। कई नेताओं को उनके आवास से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
Kisan Andolan Latest News in Hindi: samajwadi party leaders arrested in mainpuri
सदर विधायक को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक राजकुमार यादव को पुलिसकर्मी गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंचे तो वह पीछे के दरवाजे से निकल गए। इसके बाद सदर विधायक राज कुमार यादव और जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेता सुबह करीब 11 बजे आवास विकास में बीएसएनएल कार्यालय के पास एकत्रित हुए। यहां से सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News in Hindi: samajwadi party leaders arrested in mainpuri
सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ईशन नदी तिराहा से पहले ही राधारमन रोड पर एडीएम बी राम और एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ इन्हें रोक लिया। इस बीच सपा नेताओं की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स के सामने सपाई ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर वैन से पुलिस लाइन पहुंचाया। 
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News in Hindi: samajwadi party leaders arrested in mainpuri
प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कस्बे से जिला मुख्यालय आने वाले किसान नेताओं और सपा नेताओं को इलाकाई पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। शाम को सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed