फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल पर टिकटों की कालाबाजारी का 'खेल', एएसआई कर्मी ने तीन गाइड पकड़े

Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
ASI personnel caught three guide for black marketing of taj mahal tickets in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के गेट पर सोमवार दोपहर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारी ने एक गाइड को टिकटों के साथ पकड़ लिया। वह दूसरी बार पांच पर्यटकों को लेकर ताजमहल में प्रवेश कर रहा था। दोनों बार उसने अपनी अलग-अलग आईडी से ताज के टिकट बुक कराए थे। ऐसा करते दो गाइड और पकड़े गए। 
ASI personnel caught three guide for black marketing of taj mahal tickets in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
एएसआई ने सोमवार को तीन गाइडों को पकड़ा, जो पर्यटकों को अपने पहचान पत्र पर लेकर आए थे। एएसआई ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। गाइडों ने एएसआई को बताया कि पर्यटक के पास पहचान पत्र नहीं था, इसलिए वह साथ लेकर आ गए। हालांकि इसके पीछे पूरा खेल है। ऐसी शिकायत आ चुकी हैं कि गाइड अपने साथ सैलानियों को लाकर न केवल गाइड फीस वसूलते हैं, बल्कि हर टिकट पर 200 रुपये तक अतिरिक्त वसूल रहे हैं। 
ASI personnel caught three guide for black marketing of taj mahal tickets in agra
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर सोमवार सुबह के स्लॉट में 1500 टिकटें सुबह 9 बजे तक बुक हो गई, जबकि दोपहर के स्लॉट के सभी 3500 टिकट दो बजे तक बुक हो गए। दोपहर तीन बजे ताजमहल पश्चिमी गेट पर सन्नाटा पसरा हुआ था, जबकि बीते वर्षों में इन दिनों में ताज के पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे तक टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। महज पांच हजार टिकटों की संख्या है, बड़ी संख्या में लपकों और गाइडों ने भी टिकट बुक कराईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ASI personnel caught three guide for black marketing of taj mahal tickets in agra
दोपहर को ताजमहल के गेट पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ताजमहल पर पूरे पांच हजार टिकट ऑनलाइन बुक हुए, लेकिन पर्यटकों की संख्या महज 4243 रही, जिनमें से 331 बच्चों का प्रवेश लिया नहीं गया। इस तरह केवल 3901 सैलानी ही प्रवेश शुल्क देकर ताज का दीदार करने आए। दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल पश्चिमी गेट पर सन्नाटा पसरा था तो पूर्वी गेट पर चुनिंदा सैलानी टिकट स्कैन कराने के प्रयास में लगे रहे, लेकिन टिकट न मिलने पर वह दशहरा घाट की ओर चले गए।
विज्ञापन
ASI personnel caught three guide for black marketing of taj mahal tickets in agra
दोपहर को सिकंदरा स्मारक में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
स्मारक                       पर्यटक
ताजमहल                    4232
आगरा किला                1516
फतेहपुर सीकरी            401
अकबर का मकबरा       460
एत्माद्दौला                    166
महताब बाग                144
रामबाग                      94
मरियम टूम                  54
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed