{"_id":"5f1ec2378ebc3e63d016a641","slug":"kasganj-triple-murder-funeral-of-dead-bodies-in-police-protection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांडः संगीनों के साए में उठीं अर्थियां, खौफ में दिखे चेहरे, जेहन में हमले की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांडः संगीनों के साए में उठीं अर्थियां, खौफ में दिखे चेहरे, जेहन में हमले की दहशत
Tue, 28 Jul 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:08 AM IST
सार
- गांव की गलियों में सोमवार को छाया रहा सन्नाटा
- गांवों में नहीं जले चूल्हे
- कड़ी सुरक्षा के बीच योगमार्ग स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार
विज्ञापन
पुलिस के कड़े पहरे में हुआ तीनों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में तिहरे हत्याकांड के बाद जब तीन शव गांव पहुंचे तो चीत्कार मच गई। तीनों शव सरकारी स्कूल में रखे गए। यहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं गांव के घरों में चूल्हे नहीं जले। तीनों शवों का अंतिम संस्कार योगमार्ग स्थित श्मशान घाट पर किया गया। पूरा गांव शोक में डूबा है। सोमवार सुबह तकरीबन 11:30 बजे मृतक रुद्र, प्रेम सिंह और राधाचरन के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए। शवों के गांव पहुंचते ही चीत्कार मच उठी। यहां गांव के सन्नाटे को परिजनों का करुण क्रंदन चीर रहा था। गांव के लोग परिजनों को ढांढस और सांत्वना बंधाते नजर आए।
कासगंज के होडलपुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कासगंज के गांव होडलपुर में रविवार शाम चली ताबड़तोड़ गोलियों के बाद लोगों के जेहन में सोमवार को भी दहशत बरकरार थी। लोग डरे सहमे नजर आ रहे थे। सोमवार को क्षेत्र का बाजार पूरी तरह बंद रहा। हर किसी की जुबान पर सिर्फ हत्याकांड की घटना को लेकर चर्चा थी।
संबंधित खबरः एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, कासगंज में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
संबंधित खबरः एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, कासगंज में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन और गांव की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मृतक रुद्र की मां सूरजमुखी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह इतनी बेसुध हो चुकी थी कि कई बार बेहोश हो गई। होश में आने पर वह अपने बेटे और मृतकों के शव देखकर चीख-चीखकर रोने लगती थी। सूरजमुखी के अलावा परिवार की अन्य महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए सोरों के योगमार्ग स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां एक ही स्थान पर एक साथ तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन चिताएं जलते देखकर हर आंख नम थी। मृतकों की शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
संबंधित खबरः कासगंज तिहरा हत्याकांड: पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
संबंधित खबरः कासगंज तिहरा हत्याकांड: पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
विज्ञापन
कासगंज तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गांव होडलपुर में तीन हत्याओं के बाद सोमवार को घरों में चूल्हे नहीं जले। लोग शोक में डूबे थे। भूख प्यास भूल एक ओर परिजनों का बुरा हाल था वहीं गांव के अन्य लोग भी द्रवित नजर आए। गांव के लोग मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।