फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2020: सावन का चौथा सोमवार घरों में ही भगवान शिव की आराधना, मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा

Mon, 27 Jul 2020 12:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 12:28 PM IST
सार

  • पृथ्वीनाथ चौहान से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

विज्ञापन
Sawan 2020 News in Hindi: Shiv Mandir Will Closed Today At Fourth Monday
भगवान पृथ्वीनाथ मंदिर पर किया गया महादेव का श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सावन के चौथे सोमवार को भी शिव मंदिरों में पुलिस का पहरा है। इस सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मेला लगता था। इस बार यह नहीं लगेगा। श्रद्धालु यहां आ सकते हैं, इस आशंका में रविवार की रात ही पुलिस तैनात कर दी गई। मंदिर के अंदर सजावट की गई है। सुबह पुजारियों ने भोले का विशेष अभिषेक किया। मंदिरों के पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को घर पर ही पूजा-अर्चना करनी पड़ी। 
Sawan 2020 News in Hindi: Shiv Mandir Will Closed Today At Fourth Monday
कैलाश महादेव मंदिर में स्थापित हैं दो शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रीराजेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और मन:कामेश्वर मंदिर शामिल हैं। मन:कामेश्वर मंदिर शहर के बीच में है। शेष चारों शहर के अलग अलग कोनों पर स्थापित हैं। सावन के हर सोमवार को एक एक कर मंदिर में मेला लगता है। 
Sawan 2020 News in Hindi: Shiv Mandir Will Closed Today At Fourth Monday
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ पर मेला लगने की परंपरा चली आ रही है। इस बार यह नहीं लगेगा। मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी और कैलाश मंदिर के गौरव गिरी ने बताया कि हर सोमवार की तरह भोले का विशेष अभिषेक किया जाएगा। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मंदिरों में पुलिस तैनात रहेगी। लोगों से अपील है कि वे घर में ही पूजा अर्चना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2020 News in Hindi: Shiv Mandir Will Closed Today At Fourth Monday
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर (फाइल फोटो)
पृथ्वीनाथ चौहान से जुड़ा है मंदिर का इतिहास
शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि मंदिर का इतिहास महाराजा प्रथ्वीराज चौहान से जुड़ा है। इसी कारण इसका नाम पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर है। ऐसा सुनते आए हैं कि पृथ्वीनाथ चौहान ने ही शिवलिंग की खोजकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद से ही यहां पर शिवजी पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं। आज जहां मंदिर है, वहां कभी घना जंगल हुआ करता था। 
 
विज्ञापन
Sawan 2020 News in Hindi: Shiv Mandir Will Closed Today At Fourth Monday
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते सांसद व अन्य लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पेड़ की जड़ के साथ मिला शिवलिंग
एक बार पृथ्वीराज चौहान इस तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यहां पर आराम करने का मन बनाया। उन्होंने अपना घोड़ा बांध दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही वह खुल गया। बहुत बार कोशिश की, लेकिन घोड़ा बांध नहीं पाए। वहां एक अकौआ (आक) का पेड़ था। राजा को लगा कि इस पेड़ में कोई भूत प्रेत है, इसलिए लोगों का भय दूर करने के लिए उसे उखाड़ तो जड़ के साथ लगा शिवलिंग नजर आया। खोदाई कराई तो शिवलिंग का कोई ओर-छोर नहीं मिला। उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद सेठों ने मंदिर बनवा दिया। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से कुछ भी मांगता है, तो उसकी हर मुराद पूरी होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed