भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार रात आगरा की महिला सहयात्री की जान बचा ली। दिल्ली के आउटर पर ट्रेन रात्रि में ढाई घंटे तक खड़ी रही। इस पर सिंधिया ने रेलमंत्री पीयूष गोयल और आगरा मंडल के डीआरएम को फोन करके जानकारी दी। गाड़ी के नई दिल्ली पहुंचते ही एंबुलेंस से महिला को अस्पताल भेजा गया। सिंधिया भी महिला यात्री के साथ अस्पताल गए।
2 of 4
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार की शाम को भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर से नई दिल्ली जा रहे थे। इसी गाड़ी में आगरा से वंदना भी बैठी थीं। ट्रेन आगरा से दिल्ली के बीच में नई दिल्ली से पहले आउटर में जंगल में खड़ी हो गई। रात्रि 11.40 बजे ट्रेन के आउटर पर खड़े होने से यात्री परेशान हो गए।
3 of 4
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन रात्रि 2.15 तक खड़ी रही। इसी बीच उसी कोच में वंदना को हृदय की समस्या हुई और उनकी हालत बिगड़ने लगी। पहले तो उन्होंने ट्रेन में चिकित्सकीय सुविधा के बारे में जानकारी की, लेकिन बताया गया कि ट्रेन में कोई सुविधा नहीं है। इसके बाद कांग्रेसी नेता ने रेल मंत्री पीयूष गोयल और इसके बाद आगरा के डीआरएम से फोन पर दो बार बात कर महिला को इलाज मुहैया कराने को कहा।
4 of 4
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही ट्रेन के नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचने पर एंबुलेंस का इंतजाम करने को कहा। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक वह महिला यात्री के पास ही रहकर उनकी देखभाल करते रहे। ट्रेन के नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। सिंधिया इसके बाद महिला को देखने अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई दिक्कत नहीं आएगी।