{"_id":"5dee730b8ebc3e87a25b41e9","slug":"jat-samaj-protest-against-film-panipat-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पानीपत' पर घमासान, फिल्म निर्माता-निर्देशक का पुतला फूंक जाट समाज ने किया यह एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पानीपत' पर घमासान, फिल्म निर्माता-निर्देशक का पुतला फूंक जाट समाज ने किया यह एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जाट समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में फिल्म ‘पानीपत’ के विरोध में जाट समाज ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म में सूरजमल के किरदार के साथ अन्याय करने और इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी लोगों ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवरिकर का पुतला दहन कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।
2 of 5
विरोध प्रदर्शन करते जाट समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय जाट महासभा के बैनर तले जाट समाज के लोग सोमवार सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। यहां फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निर्माता-निर्देशक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाराजा सूरजमल के किरदार के साथ अन्याय किया गया। इससे जाट समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है।
3 of 5
पुतला फूंकते जाट समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने एलान किया किया कि यदि फिल्म पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो प्रदेश और शहर में शांति व्यवस्था कभी भी गड़बड़ा सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अरुण यादव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रदर्शन करते जाट समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भरतपुर/लोहागढ़ के अपराजित योद्धा महाराजा सूरजमल के किरदार के साथ अन्याय किया गया। उनका चित्रण हास्यास्पद एवं लालची राजा के रूप में किया गया है। जबकि वह ऐसे नहीं थे। इससे समाज में रोष है। इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह, डॉ. रामेश्वर सिंह, राजेश सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 5
विरोध प्रदर्शन करते जाट समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी विरोध जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा है कि शर्म की बात है कि फिल्म इंडस्ट्री हमारे इतिहास को तोड-मरोड़ कर पेश कर रही है। हम ‘पानीपत’ फिल्म का विरोध करते हैं और सरकार से फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।