फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार से एक्टिवा टकराने पर की थी कपड़ा व्यापारी की हत्या, बिगड़ैल रईसजादे को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 10 Dec 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police sent road rage murder accused to jail in agra
हत्या आरोपी राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की हत्या में गिरफ्तार किए गए बिगड़ैल रईसजादे राजीव अग्रवाल को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व हुई पूछताछ में उसने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताईं। आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में धुत था। कार से एक्टिवा टकराने पर उसने कपड़ा व्यापारी को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी थी। अगली स्लाइड्स में पढ़ें सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली बातें...
Police sent road rage murder accused to jail in agra
हत्या आरोपी राजीव - फोटो : अमर उजाला
आरोपी राजीव ने पुलिस को बताया कि राहुल को एक गोली मार देने के बाद वो भाग गया था। उसे लगा कि कहीं राहुल बच न गया हो, इसलिए दूसरी कार से फिर से मौका-ए-वारदात पर आया। उस समय एसएसपी बबलू कुमार और पुलिस टीम मौजूद थी। उनके सामने ही लाश को देखा, तब तसल्ली हुई और वह लौट गया। उसने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है।
Police sent road rage murder accused to jail in agra
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर निवासी राहुल की हत्या सात दिसंबर को वाटर वर्क्स पर पुलिस बूथ के सामने हुई थी। पुलिस ने मोती गंज के मैदा व्यापारी कमला नगर निवासी राजीव अग्रवाल को बरेली से गिरफ्तार किया। उसने रविवार को ही यह बात बता दी थी कि उसकी कार में राहुल के एक्टिवा से टक्कर लग गई थी। इसी गुस्से में उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police sent road rage murder accused to jail in agra
हत्या के आरोपी के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत में हुई पूछताछ में उसने बताया कि हत्या के बाद उसे लगा कि अगर राहुल बच गया तो उसे जेल भिजवा देगा। वो पुलिस को उसका नाम बताएगा और पुलिस उसे पकड़कर ले जाएगी। उसने अपनी नीले रंग की गाड़ी मौसेरे भाई मनीष अग्रवाल के घर खड़ी की। मनीष की सफेद रंग की कार लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंचा। वो पुलिस के सामने था लेकिन तब तक पुलिस को यह मालूम ही नहीं था कि हत्या उसने की है। पुलिस नीले रंग की कारों की चेकिंग कर रही थी। कार का नंबर भी मिल गया था। इसी नंबर की तलाश थी।
विज्ञापन
Police sent road rage murder accused to jail in agra
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए राजीव की गाड़ी का पता लगा लिया। उसके नंबर से राजीव की डिटेल मिल गई। 15 घंटे बाद कमला नगर के एफ ब्लाक निवासी दिवंगत मैदा व्यापारी रमाशंकर अग्रवाल के घर पहुंच गए। कार उनके बेटे राजीव अग्रवाल की थी। उसी ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। मोतीगंज में उसका मैदे का कारोबार है। राजीव का फोन स्विच ऑफ था। इस पर उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई। इसमें मनीष का नंबर मिला। मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने सख्ती से पूछताछ पर पुलिस को पूरी कहानी बता दी कि राहुल की हत्या कर राजीव भाग गया है। इसके बाद पुलिस राजीव की तलाश में लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed